कद को लेकर ताने, शादी के अगले दिन से तलाक का दबाव : कनाडा लौटे पति पर केस दर्ज

by

मोहाली की पुर्तगाल निवासी युवती की शिकायत; कद को लेकर ताने देने और गहने अपने पास रखने का भी आरोप

मोहाली, 25 अक्टूबर। विदेश में रहने वाली मोहाली की एक युवती ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर शादी के अगले दिन से मानसिक रूप से परेशान करने, कद को लेकर ताने देने और तलाक के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि शादी के करीब 20 दिन बाद पति और ससुराल वाले उसे भारत में छोड़कर कनाडा लौट गए। आरोप है कि इस दौरान उसके गहने भी अपने पास रख लिए गए। पुलिस ने शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता संदीप कौर के अनुसार, उसकी शादी 8 मार्च 2026 को रूपनगर जिले के मोरिंडा क्षेत्र के निवासी सतनाम सिंह के साथ हुई थी। वह वर्ष 2023 में पुर्तगाल गई थी और वहां की स्थायी निवासी है। शादी के लिए वह मोहाली आई थी, जबकि उसके होने वाले पति का परिवार कनाडा से आया था।

युवती ने आरोप लगाया कि शादी के समारोह पर उसके परिवार ने करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा ससुराल पक्ष की मांग पर सोने के गहने भी दिए गए। शादी के बाद दंपती शिमला घूमने गए थे, लेकिन इसके बाद रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा।

दहेज और कद को लेकर ताने देने का आरोप

संदीप कौर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सास-ससुर, जेठ और जेठानी उसे दहेज को लेकर ताने देने लगे। उसके कम कद को लेकर भी टिप्पणियां की जाती थीं। युवती का कहना है कि शादी के अगले ही दिन से ससुराल पक्ष ने तलाक लेने की बात शुरू कर दी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।

लूट का डर दिखाकर गहने रखने का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, ससुराल वालों ने उसे यह कहकर गहने अपने पास रखने के लिए कहा कि रास्ते में लूटपाट हो सकती है। हालांकि, आरोप है कि बाद में उसके गहने वापस नहीं किए गए।

वीजा बनने पर कनाडा बुलाने का दिया था भरोसा

युवती ने आरोप लगाया कि कनाडा लौटते समय उसे मायके भेज दिया गया और वीजा बनने के बाद कनाडा बुलाने का भरोसा दिया गया। इसके बाद पति और ससुराल पक्ष ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया।

शिकायत के आधार पर एनआरआई पुलिस थाने में पति सतनाम सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और संबंधित पक्ष को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्लॉक गढ़शंकर -2 के पंजाबी अध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया आयोजन

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक नोडल अधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में नरेश कुमार स्कूल प्रभारी के सहयोग से ब्लॉक गढ़शंकर -2 के पंजाबी अध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान अस्पताल से डिस्चार्ज : 5 सितंबर को हुए थे भर्ती

मोहाली : मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से गुरुवार (11 सितंबर) को डिस्चार्ज कर दिया गया। बीते शुक्रवार (5 सितंबर) को सीएम मान को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई : NIA ने कुल 16 स्थानों पर की छापेमारी बुधवार को पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के

चंडीगढ़  :  राष्ट्रीय जांच एजेंसी  ने बुधवार को चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुल 16 स्थानों पर छापेमारी की। सितंबर 2024 में हुए...
Translate »
error: Content is protected !!