मनाली में हरियाणा के स्कूल बस चालक की अचानक मौत…..44 विद्यार्थी थे सवार

by

वशिष्ठ मंदिर जाते समय सड़क पर गिर पड़े 32 वर्षीय चालक; अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में विद्यार्थियों को लेकर आए हरियाणा के एक स्कूल बस चालक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय योगेश पुत्र रणधीर सिंह, निवासी गांव शिवाणा, जिला झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह हरियाणा के मॉडल गुरुकुल पब्लिक स्कूल, दुवलधन की बस लेकर विद्यार्थियों के साथ मनाली आया था।

पुलिस के अनुसार, दिन में करीब 1:40 बजे जब बस में सवार विद्यार्थी वशिष्ठ मंदिर की ओर जा रहे थे, तो रास्ते में चालक योगेश अचानक सड़क पर गिर पड़ा। स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य उसे तुरंत उपचार के लिए मिशन अस्पताल मनाली ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बस में सवार थे 44 विद्यार्थी

बस में 18 छात्र और 26 छात्राएं सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर एएसआई देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, बस का नंबर एचआर 63ई 0310 है।

शरीर पर नहीं मिले बाहरी चोट के निशान

पुलिस जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के भाई के अनुरोध पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मनाली स्थित शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इसके बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसे को लेकर बड़ा खुलासा : घटना से पहले कार ड्राइवर ने इंस्टा पर डाला वीडियो- ‘मैं मर जाऊं तो…

रोहित जसवाल : चिंतपूर्णी ।। हिमाचल के चिंतपूर्णी में 200 फीट नीचे खाई में कार हादसे का वीडियो वायरल हुआ है. जो पहाड़ी के रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 घंटे में 4 बड़े संकेत : पहलगाम हमले के बाद भारत कुछ बड़ा करने वाला

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है. इन आशंकाओं को पिछले 4 घंटे के चार बड़े एक्शन ने और ज्यादा बल दिया है. कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

चंडीगढ़ : पंजाब में 1 जून को मतदान होगा। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नई पहल कर रहे हैं। मतदान प्रतिशत 70 फीसदी से ऊपर सुनिश्चित करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का आरोप.: मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए विपक्ष ने उठाया मुख्य सचिव पर सवाल, जयराम ठाकुर ने चेतावनी दी

प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर, विपक्ष ने सीएम पर लगाई जिम्मेदारी एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और मुख्य सचिव पर लग रहे आरोपों...
Translate »
error: Content is protected !!