सुखपाल खैरा के निलंबन पर पंजाब विधानसभा में हंगामा : आप-कांग्रेस विधायक आमने-सामने

by

विधानसभा परिसर में तीखी बहस और धक्कामुक्की की स्थिति बनी, कांग्रेस ने कार्रवाई का किया विरोध

चंडीगढ़ ।  पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के निलंबन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। खैरा को विधानसभा में प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा परिसर में मीडिया के सामने बयान देते समय आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के विधायक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और धक्कामुक्की की स्थिति बनने से परिसर में तनाव बढ़ गया।

सुखपाल सिंह खैरा को 23 अक्तूबर को सदन की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने खैरा पर विधानसभा अध्यक्ष के प्रति असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए निलंबन का प्रस्ताव पेश किया था। सदन में मौजूद सदस्यों ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया था।

कांग्रेस ने खैरा के निलंबन की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए इसका विरोध किया। मंगलवार को इसी मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। घटनाक्रम के दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह हाथ जोड़ते हुए भी दिखाई दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली नेता तेजबीर सिंह गिरफ्तार : 110 ग्राम हेरोईन, कार और तीन लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

अमृतसर  :  शिरोमणि अकाली दल (बादल) के छात्र संगठन स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) के जिलाध्यक्ष तेजबीर सिंह कोटली को अमृतसर कमिश्नरेट की सीआईए टीम ने हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...
article-image
पंजाब

रो पड़े मौड़ विधायक मैसरखाना….. बोले- ‘अपने हलके की लड़ाई लड़ते-लड़ते हार गया

पार्टी नेतृत्व और सरकार पर सुनवाई नहीं करने का आरोप…. कहा- मेरा बच्चा भी सरकारी स्कूल में पढ़ता है, स्कूलों की समस्याएं उठाना मेरी जिम्मेदारी है एएम नाथ। बठिंडा। आम आदमी पार्टी के मौड़...
article-image
पंजाब , समाचार

101 फीट ऊंचे दो राष्ट्रीय झंडे बनेंगे होशियारपुर की शान : ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 11 सितंबर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि शहर की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए लगभग 21 लाख रुपये की लागत से 101 फीट ऊंचे दो राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को एसबीएस नगर के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय मंगूपुर ने दी बधाई

नवांशहर , 11 नवंबर : एसबीएस नगर के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय मंगूपुर ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह...
Translate »
error: Content is protected !!