नाहन में दो समुदायों के बीच झड़प मामले में 11 गिरफ्तार : वाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को हुआ था पथराव

by

एएम नाथ।  नाहन। हिमाचल प्रदेश के नाहन में वाल्मीकि चौक पर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प और पथराव के मामले में सिरमौर पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना 23 अक्टूबर की है, जब दोनों पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। पथराव में पुलिसकर्मियों सहित दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए थे। इस दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था।

वाल्मीकि मोहल्ला और गोविंदगढ़ के निवासी गिरफ्तार

सिरमौर के एसपी एनएस नेगी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में वाल्मीकि मोहल्ला नाहन निवासी वासु (37), शिवराज (29), विद्यासागर उर्फ राहुल (31), आर्यन (19) और आर्यवीर उर्फ आदि शामिल हैं।

वहीं, मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी प्रकाश सिंह उर्फ बादल (24), कुलविंद्र सिंह उर्फ खोजु (24), सुखविंद्र सिंह उर्फ गप्पू (21), गुरजीत सिंह उर्फ गुज्जू (27), तेजपाल सिंह उर्फ तेजू (19) और सोहन सिंह (21) को भी गिरफ्तार किया गया है।

अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच

एसपी ने बताया कि मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस घटना से संबंधित साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अफवाहों से बचने की अपील

सिरमौर पुलिस ने लोगों से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और न ही भड़काऊ सामग्री सोशल मीडिया पर साझा करें। लोगों से जांच में सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का साथ देने का आग्रह किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेयजल स्रोतों में 20 से 30 फीसदी पानी हिमाचल प्रदेश में गया घट : राज्य के कई इलाकों में पानी की कमी

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश में पेयजल स्रोतों में पानी 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो गया है। सूखे जैसे हालात के कारण फरवरी माह में ही पेयजल संकट गहराने लगा है। जल स्रोतों...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के फार्मा उद्योग को न करें बदनाम, बोलने से पहले जानें तथ्य : धनीराम शांडिल

स्वास्थ्य मंत्री बोले- हर साल बनते हैं दवाइयों के लाखों बैच, कम गुणवत्ता वाली दवाओं की दर महज़ एक प्रतिशत धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (रिटा.) धनी राम शांडिल ने हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एबीवीपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन “स्मृति-2026” में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

एबीवीपी ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की सशक्त परंपरा स्थापित की है : जय राम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा बाल ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न

 रोहित जसवाल।  ऊना, 26 मई। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित एक व्यापक सुरक्षित निकासी अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!