डॉ. नरेश कुमार भूबलां बने अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सचिव

by
तीन साल के लिए सौंपी जिम्मेदारी,  गढ़शंकर के गांव कंबालां के निवासी हैं डॉ. भूबलां

गढ़शंकर । अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने संगठन का विस्तार करते हुए पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव कंबाला निवासी डॉ. नरेश कुमार भूबलां को अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी आगामी तीन वर्षों के लिए सौंपी गई है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बच्चू सिंह बैसला की सहमति तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मीलू की सिफारिश पर की गई है। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. नचिकेत पटेल ने डॉ. भूबलां को नियुक्ति पत्र जारी कर नई जिम्मेदारी सौंपी।
डॉ. नरेश कुमार भूबलां की नियुक्ति पर गुर्जर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने खुशी जाहिर की। उन्होंने महासभा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए डॉ. भूमला को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DA विवाद: हाईकोर्ट की दो टूक- किसी रणनीति से न्यायपालिका को दबाव में नहीं ला सकते”

चंडीगढ़, 7 सितंबर। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित महंगाई भत्ते (DA) के बकाया भुगतान को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान नवनियुक्त...
article-image
पंजाब

27 तोले सोना, 7 लाख 30 हजार रुपये चोरी : सेला खुर्द में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर

गढ़शंकर : सेला खुर्द में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर 27 तोले सोना, 7 लाख 30 हजार रुपये नकदी और घरों का कीमती सामान चुरा लेने का समाचार है। चोरी की सूचना...
article-image
पंजाब

शिअद नेता मजीठिया जमानत के बाद नाभा जेल से बाहर आए : जेल से बाहर आते ही मजीठिया ने अपनी मूंछों को फिर खास अंदाज में घुमाया

पटियाला, 03 फरवरी :  शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया उच्चतम न्यायालय द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में जमानत दिए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को पटियाला की न्यू...
article-image
पंजाब

सेंट्रल जेल होशियारपुर काजिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जोहल ने किया दौरा

होशियारपुर, 28 नवंबर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल ने आज सेंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस मौके पर सी. जे. एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी...
Translate »
error: Content is protected !!