भरवाई में 3.462 किलो चरस के साथ बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार

by

SIU टीम ने शिव मंदिर के पास नाकाबंदी कर पकड़ा; बैग से डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद, नशे की सप्लाई के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

रोहित जसवाल।  ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भरवाई में 3 किलो 462 ग्राम चरस के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चरस के अलावा डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर की देर रात SIU टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने भरवाई स्थित शिव मंदिर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल चन्द्रमोहन शर्मा चला रहा था, जो वार्ड नंबर-1, मरवाड़ी, तहसील घनारी का निवासी है। उसके साथ राहुल निवासी बबेहड़, तहसील घनारी पीछे बैठा हुआ था।

बैग से मिला डिजिटल तराजू

तलाशी के दौरान चन्द्रमोहन शर्मा के कंधे पर लटके बैग से 3.462 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसी बैग में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर नशीले पदार्थ और तराजू को कब्जे में ले लिया।

नशा सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और आरोपियों के संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

ऊना के पुलिस अधीक्षक ने लोगों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

9 IAS और एक IFS अधिकारी का ट्रांसफर आदेश जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 IAS और एक IFS अधिकारी का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नौर कांग्रेस में संगठन को लेकर फिर घमासान, मंत्री जगत सिंह नेगी ने नई DCC पर उठाए सवाल

एएम नाथ।  शिमला/किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद एक बार फिर सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ताबूत पर लिखवाया-मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी … दहला देगी अतुल सुभाष की कहानी

51 दिन पहले बेंगलुरु में रहने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष ने खुदकुशी कर ली थी. सुसाइड से पहले अतुल ने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए अपनी बीवी और उसके घरवालों को जिम्मेदार ठहराया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जब बुनियादी इलाज नहीं, तो महंगी तकनीक किसके लिए : डॉ. जनक राज : रोबोटिक सर्जरी पर उठे सवाल

विधायक डॉ. जनक राज ने सरकार से पूछा प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में आज भी डॉक्टरों की कमी एएम नाथ। चम्बा : प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस तेज...
Translate »
error: Content is protected !!