सिविल अस्पताल में बुजुर्गों के लिए लगा विशेष मेडिकल कैंप, मुफ्त दवाइयां और चश्मे बांटे

by

ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

गढ़शंकर, 3 नवंबर। स्वास्थ्य विभाग पंजाब की ओर से सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों और सीनियर मेडिकल ऑफिसर सिविल अस्पताल गढ़शंकर डॉ. निर्मल कुमार के नेतृत्व में सोमवार को सिविल अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में बड़ी संख्या में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां, नजर के चश्मे और जरूरी चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध करवाई गई।

कार्यक्रम में प्रिंस चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचना था, लेकिन अचानक व्यस्तता के चलते वह शामिल नहीं हो सके। उनकी जगह प्रिंस चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाई।

मेडिकल कैंप के दौरान बुजुर्गों के ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ मुफ्त दवाइयां और नजर के चश्मे भी दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना है, ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार शुरू किया जा सके।

कैंप को सफल बनाने में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अहम योगदान दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोर्चा पर नहीं जलेगा कोई चुल्हा : डल्लेवाल के साथ एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे किसान

खनौरी बार्डर : खनौरी बार्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सिहत बहुत तेजी से बिगड़ती जा रही है। अब डल्लेवाल बेड पर आराम कर रहे है क्योंकि अब...
article-image
पंजाब

अरुंधति रॉय, प्रोफेसर शौकत हुसैन के खिलाफ दायर मामला वापस लिया जाए: डीटीएफ

गढ़शंकर, 22 जून : देश-दुनिया में अपनी लेखनी के लिए मशहूर लेखिका अरुंधति रॉय और अन्य के खिलाफ आतंकवाद निरोधक अधिनियम यूएपीए के तहत मामला दर्ज करने की दिल्ली के राज्यपाल की मंजूरी को...
article-image
पंजाब

पवन दीवान का केंद्र सरकार पर निशाना , पंजाब में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर

सबका साथ, सबका विकास से अपनों का साथ, बाकियों का विनाश बना प्रधानमंत्री मोदी का नारा लुधियानाb: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी को...
Translate »
error: Content is protected !!