शादी के चौथे दिन 17.80 लाख के गहने-नकदी लेकर नवविवाहिता फरार : ससुराल पक्ष ने लगाया चोरी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया मामला

by

एएम नाथ। बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शादी के महज चार दिन बाद नवविवाहिता के ससुराल से लाखों रुपए के गहने और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। भराड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, युवक ने 31 अक्टूबर को हरियाणा के जगाधरी स्थित सिविल कोर्ट में यमुनानगर निवासी 22 वर्षीय युवती के साथ विवाह किया था। कोर्ट मैरिज के बाद युवती अपने पति के साथ ससुराल में रहने लगी थी। आरोप है कि 4 नवंबर को वह घर से करीब 16 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 1.80 लाख रुपए की नकदी लेकर चली गई।

इस मामले की शिकायत युवक की बहन ने पुलिस को दी। परिजनों को घर से आभूषण और नकदी गायब होने के साथ नवविवाहिता के लापता होने का पता चला। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस से संपर्क किया।

भराड़ी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार युवती का पता लगाने में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की तलाश जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की विस्तृत जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश दिए

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला चम्बा के डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस को इस मामले में विस्तृत जांच कर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना के 17 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद की शपथ

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 जून. जिला परिषद ऊना के नवनिर्वाचित 17 सदस्यों ने सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पद की शपथ ली। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया …संजौली मैदान के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। 3.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में चंडीगढ़ के लटके हुए मुद्दों को उठाया

केंद्र सरकार से 12 दिसंबर की संभावित बैठक में इन मुद्दों का समाधान निकालने की अपील चंडीगढ़, 3 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में लंबे समय...
Translate »
error: Content is protected !!