60 टेलीकॉलर पदों के लिए 17 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 13 नवंबर. जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 17 नवंबर को सुबह 10:30 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से मैसर्ज नानक फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट, एसएएस नगर, मोहाली (पंजाब) में टेलीकॉलर के 60 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल मोहाली में होगा और उन्हें 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले 19 से 40 वर्ष आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। फ्रेशर और अनुभवी, दोनों तरह के उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के दिन अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो), बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रतियां लेकर जिला रोजगार कार्यालय ऊना में पहुंचें। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्यार का इतना खौफनाक अंजाम : ब्लाइंड मर्डर केस में दिल्ली से पति गिरफ्तार

रोहित जसवाल। बेंगाणा : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस में पत्नी के हत्या के आरोप में पति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है दरअसल, ऊना जिले के बेंगाणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीएसईबीएल की संयुक्त कार्य समिति ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) की संयुक्त कार्य समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें विभिन्न मांगों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक आफ बडौदा ने किया किसान पखवाडे़ का आयोजन

ऊना, 22 अक्तूबर: बैंक आफ बडौदा ने आज बटूही गांव में हमारा किसान, आत्मनिर्भर किसान विषय पर किसान पखवाडे़ का आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए बैंक के संयुक्त प्रबंधक मनोज कुमार ने दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाहार मध्यम सिंचाई तथा फिन्ना सिंह सिंचाई योजना को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश: केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : उप मुख्य सचेतक एवं अध्यक्ष सामान्य विकास समिति केवल सिंह पठानिया ने आज यहां हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुखाहार मध्यम सिंचाई...
Translate »
error: Content is protected !!