ईरान में कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 12 की मौत, 16 घायल

by

तेल-गैस परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस, गंभीर घायलों की हालत चिंताजनक; राष्ट्रपति ने दिए बेहतर उपचार के निर्देश

पश्चिमी ईरान में इराक सीमा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तेल एवं गैस परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, दुर्घटना शनिवार शाम इलाम प्रांत में देहलोरन के पास दश्त अब्बास-मुर्मुरी सड़क पर हुई। बस ‘देहलोरन एनजीएल 3100’ तेल एवं गैस परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7:25 बजे अचानक बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) ने रविवार को हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि की। इससे पहले अधिकारियों ने नौ लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। दुर्घटना में घायल 16 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

राष्ट्रपति ने दिए बेहतर उपचार के निर्देश

हादसे पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दुख जताते हुए संबंधित अधिकारियों को घायलों के लिए तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले कई लोग अब्दानन क्षेत्र के निवासी थे। घटना के बाद इलाम प्रांत में एक दिन और अब्दानन क्षेत्र में दो दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी (आईएसएनए) के अनुसार, अब्दानन के अभियोजक अमरोल्लाह मिसाई ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच में संभावित लापरवाही, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति या संबंधित संस्था की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

LPG Tanker Explosion in Mandiala

Free Treatment for All Victims Under ‘Farishta Scheme’: Deputy Commissioner Hoshiarpur/ August 23/Daljeet Ajnoha : A tragic explosion involving an HP Petroleum LPG tanker on the Jalandhar-Hoshiarpur road near Mandiala village late last night...
article-image
पंजाब

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने की मुलाकात

 मोगा  : पंजाब के मोगा से विधायक और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की सदस्य डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से...
article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर उषा रानी को थाना सिटी फगवाड़ा का प्रभारी किया नियुक्त

फगवाड़ा /होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला कपूरथला के सब डिवीजन फगवाड़ा शहर के थाना सिटी में इंस्पेक्टर उषा रानी को प्रभारी नियुक्त किया गया, इंस्पेक्टर उषा रानी होशियारपुर के थाना मेंहटीयाना और सिटी होशियारपुर में...
article-image
पंजाब

15 गोलियों के साथ अमृतसर एयरपोर्ट पर NRI गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिका जा रहे एक एनआरआई को गिरफ्तार किया गया है। यह एनआरआई गुरदासपुर में अपने गांव आया हुआ था और काफी...
Translate »
error: Content is protected !!