एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध, सामान्य संक्रमणों का इलाज भी हो सकता है मुश्किल

by

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, डॉक्टरों ने बिना चिकित्सकीय सलाह दवाएं न लेने की दी हिदायत

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 नवंबर। एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और गलत इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसके कारण रोगाणुओं में दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो रही है, जिससे भविष्य में सामान्य संक्रमणों का उपचार भी मुश्किल हो सकता है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सूचना, शिक्षा एवं सम्प्रेषण प्रभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। यह अभियान 18 से 24 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में जिलेभर के स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर रोगाणुरोधी प्रतिरोध की बढ़ती समस्या पर चर्चा की।

डॉक्टर की सलाह के बिना न लें एंटीबायोटिक

डॉ. विशाल ठाकुर ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन हमेशा चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेना, निर्धारित अवधि से पहले दवा का कोर्स छोड़ देना और पहले से बची हुई दवाओं का दोबारा इस्तेमाल करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक के अनुचित इस्तेमाल से बैक्टीरिया दवाओं के प्रति प्रतिरोध विकसित कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में पहले प्रभावी रहने वाली दवाएं संक्रमण पर असर करना बंद कर सकती हैं और मरीज के उपचार में अधिक कठिनाइयां पैदा हो सकती हैं।

जागरूकता और स्वच्छता से रोकी जा सकती है समस्या

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण इस्तेमाल, संक्रमण की रोकथाम और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि रोगाणुरोधी प्रतिरोध पर नियंत्रण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि आम लोगों को भी अपनी भूमिका समझनी होगी।

डॉ. ठाकुर ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का सही और जिम्मेदारीपूर्ण इस्तेमाल वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी गगरेट डॉ. पंकज पराशर, खंड चिकित्सा अधिकारी अंब डॉ. राहुल कतना, खंड चिकित्सा अधिकारी हरोली डॉ. शिंगारा सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी थानाकलां डॉ. रमेश रत्तु, डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट डॉ. निकेत, जिला स्वास्थ्य चिकित्सक डॉ. चेतन मोदगिल, डॉ. कनिका, डॉ. पूजा, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण तथा बीसीसी समन्वयक कंचन माला सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दरिंदगी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या : पार की बर्बरता की सारी हदें

एएम नाथ l चुवाड़ी l  चुवाड़ी क्षेत्र में दरिंदगी के बाद एक 62 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात चुवाड़ी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल परिसर में हुई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आएगा श्वेत पत्र, सुक्खू बोले- जनता के सामने होगा दूध का दूध और पानी का पानी

एएम नाथ। शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में कैबिनेट मंत्रियों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता और कुप्रबंधन ने प्रदेश की आर्थिकी को पहुंचाया नुक़सान : जयराम ठाकुर

मेडिकल डिवाइसेज पार्क के निर्माण को ठप कर प्रदेश की आर्थिकी को पहुंचा रहे हैं चोट सुख की सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाल किया एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6.38 ग्राम चिट्टा और 26,200 नकद बरामद : तीन मामलों में बैंक अधिकारी सहित पांच गिरफ्तार : पुलिस ने चिट्टा के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

एएम नाथ। हमीरपुर :  हमीरपुर सदर थाना के तहत पुलिस ने बीती रात चिट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही दिन में चिट्टा माफिया की कमर तोड़ दी। तीन अलग-अलग...
Translate »
error: Content is protected !!