पंजाब की जेलों से चल रहे अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा, चंडीगढ़ में हाईलेवल बैठक

by

बीकानेर रेंज के आईजी ने उठाया जेलों के भीतर से तस्करी का मुद्दा, पंजाब-राजस्थान में गैंगस्टरों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों और भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को लेकर चंडीगढ़ में केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की हाईलेवल बैठक हुई। बैठक में सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी, जेलों से संचालित आपराधिक नेटवर्क तथा गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। राजस्थान की ओर से बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश भी बैठक में शामिल हुए।

पंजाब की जेलों से चल रहे तस्करी नेटवर्क का मुद्दा उठा

बैठक के दौरान बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने पंजाब की जेलों में बंद अपराधियों द्वारा कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क संचालित किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जेलों के भीतर से चल रहे नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत बताई। अधिकारियों ने भी जेलों से संचालित आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया।

गैंगस्टरों और हिस्ट्रीशीटरों पर संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

बैठक में पंजाब और राजस्थान सहित अन्य सीमावर्ती राज्यों में सक्रिय गैंगस्टरों, हिस्ट्रीशीटरों और वांछित अपराधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने पर भी विचार किया गया। अपराध करने के बाद दूसरे राज्यों में छिपने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके अलावा अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई और उनके आर्थिक नेटवर्क को खत्म करने के मुद्दे भी उठाए गए।

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर सीमा पर बढ़ेगी चौकसी

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया। सीमा पार से ड्रोन और अन्य माध्यमों के जरिए हेरोइन तथा हथियारों की तस्करी रोकने के लिए संयुक्त कार्रवाई की जरूरत बताई गई। सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखने और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

पंजाब चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमाओं पर नाकाबंदी मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बीएसएफ, पुलिस और नारकोटिक्स से जुड़ी एजेंसियों के बीच खुफिया सूचनाएं तत्काल साझा करने की आवश्यकता बताई गई।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य पंजाब में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के साथ-साथ पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा तस्करी, हथियारों की सप्लाई और संगठित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री का ‘मिशन रोजगार’ जारी : युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां अब तक दी गई

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ‘मिशन रोजगार’ को जारी रखते हुए अपने 36 महीने के कार्यकाल के दौरान युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां देकर एक...
article-image
पंजाब

युवक का रहस्यमयी स्थिति में गांव डेरों के पास शव बरामद

गढ़शंकर, 29 जून : गढ़शंकर के पास गांव डेरों के निकट एक युवक का रहस्यमयी स्थिति में शव बरामद हुआ है। जानकारी अनुसार गांव डेरों के पास पानी के सुए के समीप एक यु...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-40 में लोगों के साथ बैठक की : लोगों की सुनी समस्याएं 

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी वार्ड नं.  27, सेक्टर-40 स्थित सामुदायिक केंद्र में शहर की समस्याओं पर चर्चा के लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!