पंजाब में कांग्रेस के सामने टिकटों का पेच, 40 सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों की तलाश

by

117 विधानसभा सीटों के लिए दावेदारों की लंबी कतार, परिवार और करीबियों को टिकट दिलाने में जुटे वरिष्ठ नेता; सर्वे में 70 से अधिक सीटों का फीडबैक जुटाया

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती उम्मीदवारों के चयन की बनती जा रही है। राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से करीब 40 सीटें ऐसी बताई जा रही हैं, जहां पार्टी को मजबूत और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों की तलाश है। दूसरी ओर टिकट के दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सभी नेताओं और गुटों को साथ लेकर चलना पार्टी नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस ने तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। यह कमेटी सभी विधानसभा क्षेत्रों में दावेदारों के नामों और उनकी चुनावी संभावनाओं की पड़ताल करेगी। पार्टी ने जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए निजी एजेंसियों से सर्वे भी करवाया है। अब तक 70 से अधिक सीटों पर फीडबैक जुटाने का काम पूरा होने की जानकारी है।

वरिष्ठ नेताओं की परिवार और करीबियों को टिकट दिलाने की कोशिश

टिकट वितरण की कवायद के बीच पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अपने परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों को चुनावी मैदान में उतारने की पैरवी कर रहे हैं। इनमें राणा गुरजीत सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, मदन लाल जलालपुर और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जैसे नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इससे टिकट वितरण के दौरान पार्टी के भीतर खींचतान की आशंका भी बनी हुई है।

युवाओं को 50 फीसदी टिकट देने की तैयारी

कांग्रेस इस बार करीब 50 प्रतिशत टिकट युवा उम्मीदवारों को देने की योजना पर काम कर रही है। पंजाब प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह भी संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देने की बात कह चुके हैं। हालांकि, पार्टी के लिए उम्मीदवार की जीतने की क्षमता सबसे अहम कसौटी रहने की संभावना है। ऐसे में जिन सीटों पर मजबूत युवा चेहरा उपलब्ध नहीं होगा, वहां उम्र के पैमाने में बदलाव किया जा सकता है।

इन विधानसभा सीटों पर ज्यादा माथापच्ची

पार्टी सूत्रों के मुताबिक जालंधर वेस्ट, फिल्लौर, होशियारपुर, चब्बेवाल, बटाला, मजीठा, अटारी, तरनतारन, बरनाला, मानसा, बाघापुराना, अबोहर, दिरबा, भदौड़, मेहल कलां और शुतराणा सहित कई सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर विशेष मंथन किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में पार्टी को ऐसे चेहरों की तलाश है, जो चुनावी मुकाबले में मजबूत चुनौती पेश कर सकें।

टिकट पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व के हाथ

सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी उम्मीदवारों के चयन को लेकर अपनी ओर से दिए गए सुझावों का जिक्र किया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी इन सुझावों पर विचार करेंगे। हालांकि, टिकटों पर अंतिम फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी के बाद ही होगा। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट की भूमिका इस प्रक्रिया में अहम मानी जा रही है।

राजा वड़िंग के अलावा चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और गुरजीत सिंह औजला जैसे नेताओं की विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी चर्चा में है। ऐसे में कांग्रेस के सामने एक ओर मजबूत उम्मीदवार चुनने और दूसरी ओर वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाने की चुनौती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जिले में मीट की दुकाने व स्लाटर हाउस 4 व 14 अप्रैल को बंद रखने के आदेश

होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अपनीत रियात ने 4 अप्रैल को श्री गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी महोत्सव व 14 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती के मौके पर जिले में मीट की दुकानों व स्लाटर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान द्वारा बम धमाकों को केंद्र की राजनीति का हिस्सा कहना बेहद शर्मनाक : खन्ना

होशियारपुर 5 मई : पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान जिसमें उन्होंने हो रहे बम धमाकों को केंद्र की राजनीति का हिस्सा बताया है, पर आप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिहुंता का नितिन राणा बना जिला कल्याण कम प्रोबेशन अधिकारी – प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर चमकाया भटियात का नाम 

एएम नाथ। चम्बा :   हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा का परिणाम 2024 सोमवार को जारी किया। जिसमें जिला चंबा भटियात विधानसभा के सिहुंता के नितिन राणा ने एचएएस परीक्षा पास...
article-image
पंजाब

खेत में पानी दे रहे व्यक्ति के साथ हुई बेअदबी और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए : जत्थेदार खेड़ा

गढ़शंकर, 13 नवंबर : गत दिवस माहिलपुर ब्लॉक के गांव मैली में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल...
Translate »
error: Content is protected !!