भाई के दोस्त पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप : गर्भवती होने पर खुला मामला

by

14 साल 10 महीने की छात्रा ने परिवार के परिचित पर लगाया आरोप, जून में डेराबस्सी ले जाकर वारदात करने का दावा; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी अभी फरार

डेराबस्सी। परिवार के परिचित पर भरोसा करना एक नाबालिग छात्रा को भारी पड़ गया। पंचकूला में रहने वाली 14 साल 10 महीने की नौवीं कक्षा की छात्रा ने अपने भाई के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने जून में उसे बहाने से बाइक पर बैठाया और डेराबस्सी की एक कॉलोनी में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद आरोपी ने उसे किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

मामले का खुलासा 12 नवंबर को हुआ, जब पेट में तेज दर्द और उल्टियां होने पर परिजन उसे पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की जांच में छात्रा के गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद मां और भाभी के पूछने पर उसने अपने साथ हुई कथित घटना के बारे में बताया।

भाई का दोस्त होने के कारण परिवार करता था भरोसा

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी उसके भाई का दोस्त था और उसका परिवार के घर आना-जाना था। परिवार के सदस्य भी उस पर भरोसा करते थे। इसी कारण वह भी उसे परिवार का करीबी मानती थी। छात्रा के अनुसार, उसे कभी अंदाजा नहीं था कि आरोपी उसके साथ ऐसी हरकत कर सकता है।

खाने का बहाना बनाकर बाइक पर बैठाया

पीड़िता के मुताबिक, जून में वह किसी काम से मदनपुर जा रही थी। रास्ते में आरोपी मिला और उसने पूछा कि वह कहां जा रही है। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे कुछ खिलाने का प्रस्ताव दिया और बाद में मदनपुर जाने की बात कही। भरोसा करके वह उसकी बाइक पर बैठ गई।

छात्रा का आरोप है कि आरोपी उसे मदनपुर ले जाने के बजाय डेराबस्सी की पंजाब कॉलोनी में एक मकान के बाहर ले गया। वहां उसने बताया कि उसके एक दोस्त का कमरा है। कमरे में उस समय दोनों अकेले थे। पीड़िता के अनुसार, विरोध करने के बावजूद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और एक ही दिन में दो से तीन बार दुष्कर्म किया।

घर छोड़ने के बाद चुप रहने की दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी उसे बाइक पर वापस घर छोड़ने आया। रास्ते में उसने धमकी दी कि वह किसी को इस बारे में न बताए, अन्यथा उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। डर के कारण छात्रा ने परिवार को घटना के बारे में नहीं बताया और कई महीनों तक चुप रही।

अस्पताल में जांच के बाद परिवार को बताई आपबीती

12 नवंबर को अचानक पेट में तेज दर्द और उल्टियां होने लगीं। घर पर दवा देने के बावजूद राहत नहीं मिली तो मां और भाभी उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचीं। डॉक्टरों की जांच में गर्भावस्था का पता चला। इसके बाद परिजनों ने उससे जानकारी मांगी तो उसने पूरी घटना बता दी।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पंचकूला महिला थाना पुलिस की टीम सिविल अस्पताल स्थित सुकून सेंटर पहुंची। वहां पीड़िता ने मां और भाभी की मौजूदगी में आरोपी के खिलाफ बयान दर्ज करवाए।

जीरो एफआईआर के बाद डेराबस्सी पुलिस को मामला सौंपा

पुलिस जांच में सामने आया कि कथित वारदात डेराबस्सी थाना क्षेत्र की पंजाब कॉलोनी में हुई थी। इसके बाद चंडीमंदिर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला आगे की जांच के लिए मोहाली पुलिस को भेज दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शादीशुदा महिला साथी के साथ कर रही थी हेरोइन का नशा : तीन किलो हेरोइन समेत अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर :  अमृतसर में पुलिस ने एक शादीशुदा महिला को उसके साथी के साथ चिट्टे का नशा करते हुए पकड़ा है। वहीं इससे पहले भी कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं, जिनमें युवतियां...
article-image
पंजाब

पुलिस की सबसे बड़ी रेड़ : 63 किलो अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने 63 किलोग्राम अफीम जब्त की है। पंजाब पुलिस के डीजीपी...
article-image
पंजाब

ब्रह्मशंकर जिंपा को पंजाब सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री बनाना सराहनीय: कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर -पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा बीते दिन पंजाब कैबिनेट का एलान किया गया है। जिसमें विधानसभा चुनाव में होशियारपुर से शानदार जीत हासिल करने वाले...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार गांवों में हर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध: सुंदर शाम अरोड़ा

– कैबिनेट मंत्री ने गांव डल्लेवाल, ठरोली व चक्क साधु के 101 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि गांवों के लोगों तक हर...
Translate »
error: Content is protected !!