नवोदय के पूर्व छात्रों ने डीसी हेमराज बैरवा को किया सम्मानित : केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय में नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

by
हमीरपुर और कांगड़ा के पूर्व छात्रों ने मैकलोडगंज में आयोजित किया विदाई सम्मान समारोह, हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मान

एएम नाथ। धर्मशाला, 23 नवंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय के कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के पूर्व छात्रों की ओर से कांगड़ा के उपायुक्त एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हेमराज बैरवा के सम्मान में मैकलोडगंज स्थित फॉर्च्यून मोक्ष होटल में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि हेमराज बैरवा की हाल ही में केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्ति हुई है।

स्वयं जवाहर नवोदय विद्यालय, दौसा (राजस्थान) के पूर्व छात्र रहे हेमराज बैरवा का समारोह में पूर्व छात्र संघ के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के अनेक पूर्व छात्र शामिल हुए, जिनमें प्रशासनिक, चिकित्सा और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे रहे अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने कांगड़ा जिला प्रशासन में हेमराज बैरवा के कार्यकाल और जनहित में किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जनसेवा और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी गई। पूर्व छात्र संघ की ओर से उन्हें हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

नवोदय के संस्कारों ने समाज सेवा की प्रेरणा दी

समारोह के दौरान हेमराज बैरवा ने नवोदय विद्यालय में बिताए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय से मिले संस्कारों और शिक्षा ने उन्हें समाज सेवा तथा प्रशासनिक दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने पूर्व छात्रों की ओर से दिए गए सम्मान, स्नेह और शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

9 से 16 अगस्त तक कोविड-19 नियमों के साथ होगा श्रावण अष्टमी मेले का आयोजनः डीसी

ऊना: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन मानक संचालन प्रक्रिया के तहत तथा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए 9 से 16 अगस्त 2021 तक किया जाएगा। मेले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल और रोहित ठाकुर ने आई.टी.आई सायरी का किया निरीक्षण

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल तथा प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऋण के मामलों को मंजूर करने में देरी न करें बैंक: एडीसी जितेंद्र सांजटा

जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंकिंग सलाहकार समिति की बैठक में दिए निर्देश 31 दिसंबर तक सभी किसानों को केसीसी देने के लिए चलेगा विशेष अभियान हमीरपुर 29 सितंबर। जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ गांव हरा भरा गांव के तहत एक दिवसीय मैहतपुर में कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 26 फरवरी: नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र  मैहतपुर के परिसर में स्वच्छ गांव हरा भरा गांव के अंतर्गत आज एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला...
Translate »
error: Content is protected !!