‘कथाएं कराने से चुनाव नहीं जीते जाते’, सचिन पायलट का AAP सरकार पर तीखा हमला

by

भगवंत मान सरकार पर कानून-व्यवस्था, नशे और गैंगस्टरवाद को लेकर साधा निशाना, भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया अवसरवादिता और मजबूरी का समझौता

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने आप नेताओं की ओर से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा करवाने पर तंज कसते हुए कहा कि कथाएं कराने से चुनाव नहीं जीते जाते। चुनाव जीतने के लिए जनता के वास्तविक मुद्दों पर काम करना जरूरी है।

पायलट ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में जनता सरकार की कथित लूट और जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 24 महीनों में पंजाब में 395 हत्याएं हुई हैं और सरेआम लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।

‘हर बात पर चुटकुले सुनाते हैं मुख्यमंत्री’

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए सचिन पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री हर बात पर चुटकुले सुनाते और मजाक करते हैं, जबकि पंजाब के सामने कई गंभीर चुनौतियां हैं। सरकार को इन समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार हैं।

भाजपा-अकाली गठबंधन पर उठाए सवाल

पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर पायलट ने इसे अवसरवादिता और मजबूरी का गठबंधन करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि करीब छह साल पहले जिन मुद्दों को लेकर दोनों दल अलग हुए थे, क्या वे मुद्दे अब समाप्त हो गए हैं?

उन्होंने भाजपा से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और तीन कृषि कानूनों को लेकर भी जवाब मांगा। पायलट ने कहा कि इन मुद्दों पर दोनों दलों को पंजाब की जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

‘इस बार ताश के पत्तों की तरह गिरेगी AAP सरकार’

सचिन पायलट ने पंजाब में मुख्य चुनावी मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हो चुकी है और नशे तथा गैंगस्टरवाद की समस्या लगातार बनी हुई है।

उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में सत्ता परिवर्तन होगा और आम आदमी पार्टी की सरकार ताश के पत्तों की तरह गिर जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंचकूला क्लब फायरिंग से खुला नार्को-आतंकवाद नेटवर्क…. पंजाब के 7 आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका में बैठे आकाओं से कनेक्शन का दावा; 529 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल, 12 कारतूस समेत हथियार व नकदी गिनने की मशीनें बरामद पंचकूला। हरियाणा आतंकवाद रोधी दस्ता (ATS) ने मादक पदार्थों की तस्करी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के तस्करों को महिला मंडल की सख्त चेतावनी : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय

लाहौल स्पीति  : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय हो गई हैं। खासकर चिट्टे के सेवन और युवाओं की मौतों को लेकर महिला मंडल अब अपने क्षेत्र में नशे...
पंजाब

गोली चली नौ साल के बेटे से : पिता के पीठ में लगी, पिता की हालत खराब, डीएमसी अस्पताल में हालत चिंताजनक मगर स्थिर

लुधियाना : गांव अकालगढ़ खुर्द में नौ साल के बेटे से चली गोली पिता दलजीत सिंह उर्फ जीता की पीठ में जा लगी और पेट के अगले हिस्से में फंस गई।  गंभीर रूप से...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में मनाई श्री कृष्ण जन्म अष्टमी

गढ़शंकर : एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में आज श्री कृष्ण जन्म अष्टमी मनाई गई, जिसमें किंडरगार्टन से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बाल गोपाल बने किंडरगार्टन के विद्यार्थियों ने...
Translate »
error: Content is protected !!