हिमाचल में अब अतिरिक्त पानी बेचकर कमाई करेगी सुक्खू सरकार …100 रुपये प्रति हजार घन फुट होगी शुरुआती दर

by
जल संसाधनों के मूल्य निर्धारण के लिए लागू की एक समान नीति, किशाऊ और रेणुका जी बांध परियोजनाओं को भी मिलेगा लाभ; पेयजल, सिंचाई और पर्यावरणीय जरूरतों को मिलेगी प्राथमिकता

एएम नाथ। शिमला :  आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य के जल संसाधनों को लेकर एक महत्वपूर्ण नीतिगत फैसला लिया है। सरकार ने जल संसाधनों, जल परियोजनाओं और अंतरराज्यीय परियोजनाओं से उपलब्ध होने वाले अतिरिक्त कच्चे पानी (रॉ-वाटर) के मूल्यांकन और दरें निर्धारित करने के लिए संशोधित एक समान राज्य नीति को मंजूरी दी है। इसके तहत प्रदेश की मौजूदा और भविष्य की जरूरतें पूरी करने के बाद बचने वाले अतिरिक्त पानी की आपूर्ति दूसरे राज्यों, सरकारी एजेंसियों और उद्योगों को निर्धारित कीमत पर की जा सकेगी।

सरकार का कहना है कि इस नीति का उद्देश्य प्राकृतिक जल संसाधनों का पारदर्शी और आर्थिक रूप से तर्कसंगत मूल्यांकन करना तथा राज्य के दीर्घकालिक वित्तीय हितों की रक्षा करना है। नई व्यवस्था के तहत अतिरिक्त पानी की आपूर्ति के लिए शुरुआती आधार दर 100 रुपये प्रति 1,000 घन फुट निर्धारित की गई है। इस दर में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आधार पर समय-समय पर संशोधन किया जाएगा, ताकि बाजार में कीमतों में होने वाले बदलाव के अनुसार जल का आर्थिक मूल्य बरकरार रहे।

यह नीति प्रदेश के भीतर घरेलू उपयोग के लिए उपलब्ध करवाए जाने वाले पानी पर लागू नहीं होगी। यानी इसका दायरा मुख्य रूप से अन्य राज्यों, पात्र सरकारी एजेंसियों और उद्योगों को आपूर्ति किए जाने वाले अधिशेष जल तक सीमित रहेगा।

किशाऊ और रेणुका जी बांध परियोजनाओं पर रहेगा विशेष फोकस

इस नीति का किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के संदर्भ में विशेष महत्व है। इस परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश को बांध के कुल लाइव स्टोरेज का 3.154 प्रतिशत हिस्सा आवंटित किया गया है, जो लगभग 42 मिलियन घन मीटर के बराबर है।

इसके अलावा ऊपरी यमुना बेसिन के राज्यों के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत भी हिमाचल को यमुना नदी के जल में हिस्सा आवंटित है। इस समझौते में जल संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के लिए लखवाड़, किशाऊ और रेणुका जी बांध परियोजनाओं के विकास की परिकल्पना की गई है।

नई नीति के लागू होने से इन परियोजनाओं सहित राज्य की अन्य मौजूदा और प्रस्तावित अंतरराज्यीय जल भंडारण एवं बहुउद्देशीय परियोजनाओं के लिए पानी की कीमत तय करने की एक समान व्यवस्था स्थापित होगी। इससे दूसरे राज्यों और एजेंसियों को अतिरिक्त पानी उपलब्ध करवाते समय हिमाचल के हितों को प्राथमिकता देने का रास्ता साफ होगा।

पानी की कीमत से जुड़ेगी राज्य की आर्थिक नीति

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और उनके उचित आर्थिक प्रतिफल को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जल प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक संपत्तियों में से एक है और दूसरे राज्यों या एजेंसियों को अतिरिक्त पानी उपलब्ध करवाते समय उसके वास्तविक आर्थिक मूल्य को ध्यान में रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नई नीति से पानी की दरें निर्धारित करने और उनमें समय-समय पर संशोधन करने के लिए पारदर्शी एवं एक समान व्यवस्था बनेगी। इससे प्रदेश के दीर्घकालिक वित्तीय हितों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

दूसरे राज्यों को पानी देने से पहले हिमाचल की जरूरतें होंगी पूरी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दूसरे राज्यों को अतिरिक्त जल उपलब्ध करवाने से पहले हिमाचल प्रदेश की अपनी जरूरतों और हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रदेश की पेयजल, सिंचाई, कृषि, पर्यावरणीय और विकास संबंधी आवश्यकताएं सर्वोपरि रहेंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जल संपदा का उचित मूल्य सुनिश्चित होने के साथ प्रदेश की आर्थिक समृद्धि और समग्र विकास में भी योगदान मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

625 किलोमीटर की साइकिल यात्रा से पंजाब में चुनावी अभियान तेज करेगी कांग्रेस : 27 विधानसभा क्षेत्रों और 24 शहरों-कस्बों से गुजरेंगे दो हजार से अधिक साइकिल सवार

12 नवंबर को चमकौर साहिब से होगी शुरुआत, 19 नवंबर को खन्ना में समापन चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज करने की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवक की मौके पर मौत – 23 वर्षीय युवक के मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मारी

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड़ पर गांव सेखोवाल पड़ते एरिया में पेट्रोल पंप के निकट तेज गति से जा रहे कैंटर द्वारा मोटरसाइकिल स्वार को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल स्वार युवक की मौके...
article-image
पंजाब

DA बकाया मामले में पंजाब सरकार पर हाईकोर्ट सख्त : चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को मंगलवार को फिर पेश होने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट में लंबित SLP की स्थिति पर मांगी रिपोर्ट चंडीगढ़, 5 अक्तूबर: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित महंगाई भत्ते (DA/DR) से जुड़े मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार...
Translate »
error: Content is protected !!