वोट चोरी का नारा लगाने वाले विधायक नीरज नैयर पहले दें इस्तीफा : जय सिंह

by

धर्मशाला विधानसभा सत्र में चंबा के मुद्दे नहीं उठाने पर भाजपा नेता ने घेरा, बोले- अब जनता दे रही ‘चंबा में अपनी जमानत बचाओ’ का नारा

एएम नाथ। चंबा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह ने सदर विधायक नीरज नैयर पर तीखा हमला बोलते हुए उनसे विधायक पद से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वोट चोरी का नारा लगाने वाले विधायक को पहले अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में मिले जनादेश पर विश्वास करना चाहिए। यदि उन्हें लगता है कि चुनाव में वोट चोरी हुई है तो नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

जय सिंह ने कहा कि चंबा की जनता ने नीरज नैयर को भारी बहुमत से विजयी बनाकर विधानसभा पहुंचाया था। ऐसे में चुनावी जनादेश पर सवाल उठाना उन हजारों मतदाताओं के विश्वास का अपमान है, जिन्होंने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने कहा कि विधायक को जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए। यदि उन्हें अपने निर्वाचन पर ही भरोसा नहीं है तो उन्हें विधायक पद पर बने रहने का क्या अधिकार है? जनता ने उन्हें क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी है।

विधानसभा में चंबा के मुद्दे नहीं उठाने पर घेरा

भाजपा नेता ने धर्मशाला में हाल ही में आयोजित विधानसभा सत्र को लेकर भी विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वर्ष के अंतिम विधानसभा सत्र से चंबा की जनता को काफी उम्मीदें थीं। लोगों को आशा थी कि सदर विधायक क्षेत्र की समस्याओं, लंबित विकास कार्यों और महत्वपूर्ण मांगों को सदन में प्रमुखता से उठाएंगे, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे।

जय सिंह ने सवाल किया कि जब विधानसभा में अपने क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने का अवसर था तो विधायक चंबा की आवाज बुलंद क्यों नहीं कर पाए? उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें इसी उद्देश्य से विधानसभा भेजा है कि वे सदन में क्षेत्र की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाएं।

‘शिमला चलो’ के जवाब में दिया नया राजनीतिक नारा

जय सिंह ने 26 नवंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में आयोजित संविधान रक्षा मार्च के लिए विधायक नीरज नैयर के ‘शिमला चलो’ आह्वान पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अब चंबा की जनता के बीच एक नया नारा गूंज रहा है- ‘चंबा में अपनी जमानत बचाओ’। विधायक को इस नारे पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी जवाबदेही निभाने के बजाय राजनीतिक गतिविधियों में अधिक व्यस्त हैं। हेलीकॉप्टर में घूमने और सैर-सपाटे की राजनीति करने के बजाय उन्हें चंबा के विकास, जनसमस्याओं और जनता की अपेक्षाओं पर ध्यान देना चाहिए।

जय सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि का वास्तविक दायित्व जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनकी आवाज बनना है। केवल राजनीतिक बयानबाजी से क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

24 वर्षीय युवक 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचा

एएम नाथ । नगरोटा बागवां :  पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है।आरोपी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाभा रियासत में 124 साल बाद शाही परंपरा से हुई महाराजा के पड़पौते की पगड़ी रस्म

चंडीगढ़, 02 फ़रवरी । राजाओं के शहर पटियाला के अंतर्गत नाभा रियासत में सोमवार को करीब 124 साल बाद शाही परंपरा निभाई गई। यहां के हीरा महल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नाभा रियासत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेल में बंद विक्रम मजीठिया की बढ़ी सुरक्षा

सतलुज ब्यास टाइमस ब्यूरो । पटियाला : अकाली नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई) के निशाने पर है। इस संबंध में खुफिया एजेंसी को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले वोट- फिर ड्यूटी”, बिना “वोट” डाले ‘चुनाव डयूटी’ में नहीं जा सकेंगे “कर्मचारी” : चुनाव आयोग ने कसी नकेल

एएम नाथ। शिमला :   इस बार लोकसभा चुनावों में चुनाव डयूटी में लगे कर्मचारी अब बिना वोट दिए ड्यूटी नहीं कर सकेंगे। पिछले चुनावों में मिले सबक के बाद चुनाव आयोग ने ऐसे लापरवाह...
Translate »
error: Content is protected !!