महंगाई तथा बेरोजगारी विरुद्ध सीपीआईएम ने मोदी सरकार का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर :
सीपीआई (एम) द्वारा डा. भाग सिंह हाल से लेकर बाबा गुरदित्त सिंह पार्क तक रोष रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम) नेता गुरनेक सिंह भज्जल जिला सचिव, प्रदेश कमेटी मैंबर दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू एवं जिला कमेटी मैंबर महेन्द्र कुमार बडोआण ने कहा कि मोदी सरकार ने राकेट की रफ्तार की तरह महंगाई को बढ़ा दिया है। जिसमें गैस सिलैंडर की कीमत बढ़ा कर 1050 रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 में हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। जिसके मुताबिक 16 करोड़ लोगों को रोजगार मिलना चाहिए था। पहले 44 करोड़ लोगों के पास रोजगार था, यह आंकड़ा घट कर 38 करोड़ रह गया है। इसी प्रकार पेट्रोलियम पदार्थों में 70 प्रतिशत एवं सब्जियों के दामों में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में एक लाख किसानों ने खुदकुशियां की है। इसके अलावा फिरकाप्रस्ती के जरिए अल्पसंख्यक वर्ग को सताया गया है। सभी वक्ताओं ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए 14 वस्तुओं को आधे दामों पर उपलब्ध करवाना, आयकर सीमा से बाहरी लोगों को 7500 रुपये के खातों में सरकार अदायगी करे। मनरेगा स्कीम शहरों तक बढ़ाई जाए एवं 200 दिनों का काम दिया जाए और दिहाड़ी 600 रुपये की जाए। इस मौके पर मंच संचालन कामरेड हरभजन सिंह अटवाल द्वारा किया गया।
इस मौके पर गुरदयाल सिंह मट्टू, कश्मीर सिंह भज्जल, चमनलाल, कैप्टन करनैल सिंह, प्रेम सिंह राणा, सुरेन्द्र कौर चुंबर ब्लाक समिति मैंबर, जसविन्द्र कौर, नीलम, सुरजीत सिंह, धर्मपाल, चरणजीत सिंह, रणजीत सिंह, बलदेव राज, अमरजीत कौर, कश्मीर सिंह दयाल एवं सीता राम विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आबकारी नीति के कारण दिल्ली के कई मंत्रियों को जेल हुई , वहीं नीति पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा लागू की गई – सुनील जाखड़

चंडीगढ़ : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भगवंत मान केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। जाखड़ ने दावा किया कि पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर आबकारी नीति लाई गई है.l सुनील जाखड़...
article-image
पंजाब

माँ अन्नपूर्णा रसोई दसूहा ने पूरे किए सेवा के 4 वर्ष — मात्र ₹20 में भरपेट भोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माँ अन्नपूर्णा रसोई दसूहा ने मात्र ₹20 में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाकर सेवा के 4 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें निशुल्क भोजन...
article-image
पंजाब

बैंक मैनेजरों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री लिटीगेटिव केस लगाने के दिए निर्देश

होशियारपुर :सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से विभिन्न बैंक मैनेजरों के साथ बैठक कर उन्हें 11 सितंबर को लगाई जाने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री लिटीगेटिव...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर में गैंगस्टर अमृतपाल मारा गया : पुलिस ने एक दिन पहले किया था अरेस्‍ट, पुलिस का दाबा हथियार और हीरोइन बदामद करने के लिए साथ लेकर पहुंची तो गैंगस्टर लोकेशन पर पहुंचते ही शुरू कर दी थी फायरिंग

अमृतसर :  अमृतसर के पास जंडियाला गुरु में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 22 वर्षीय गैंगस्‍टर अमृतपाल को मार गिराया है। यह एनकाउंटर तब हुआ जब पुलिस हिरासत गैंगस्‍टर अमृतपाल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!