सिद्धू मूसेवाल के गांव में तनाव भरे माहौल में भगवंत मान ने परिवार के साथ किया दुख सांझा

by

मानसा :
मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव में तनाव एवं विरोध के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके परिवार को मिलने पहुंचे। उन्होंने ने शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ दुख सांझा किया।
उन्होंने आगे लिखा ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द कत्ल के आरोपियों को पकड़ा जाएगा। किसी कीमत पर दोषियों को नहीं बख्शेंगे। इंसाफ हल हाल में किया जाएगा।’
इससे पूर्व सुबह मूसेवाला के घर के सामने लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पंजाबी गायक तथा अदाकार से सियासी नेता बने सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को गोलियां दाग कर कत्ल कर दिया गया था।

परिवार को मिलने आए विधायक गुरप्रीत सिंह को वापिस जाना पड़ा :
गांव में एकत्र हुए लोगों का कहना था कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने को लेकर गांव को छावनी बना दिया गया है। जिस ारण उन्हें परेशानी हो रही है।
इस दौरान लोगों ने वहां पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह को मरहूम गायक के परिवार के साथ मिलने नहीं दिया गया है तथा लोगों के विरोध करके विधायक को वापस मुडऩा पड़ा। वापस जाते समय विधायक गुरप्रीत सिंह ने सिर्फ यही कहा कि ‘कोई न यह उनके भाई है थता उनका ही परिवार है।’

लोगों का आरोप है कि गांव में परिवार के रिश्तेदारों को भी सुरक्षा कारण अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पांच-पांच किलोमीटर से गांववासियों को कहा जा रहा है कि पैदल चले जाओ, गांव में न तो कोई दूध वाला आने दिया जा रहा है, न पानी वाला तथा न ही उनके बच्चे स्कूल जा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि गांव की घेराबंदी की गई है। उनकी मांग है कि भोग से पहले आरोपियों को पकड़ा जाए।
सिद्धू मूसेवाला पंजाबी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पॉप स्टार था। उनका 29 मई को घेर कर दिन-दिहाड़े अत्याधुनिक हथियारों से कत्ल कर दिया गया है। सिद्धू मूसेवाला के कत्ल को पंजाब पुलिस ने जैसे गैंगवार से जोड़ा है, उसने पिछले कुछ समय से हो रही हिंसक वारदातों के प्रति लोगों की चिंता को शिखर पर पहुंचा दिया है।
पंजाब ने लंबा समय हिंसक दौर देखा है तथा कबड्डी खिलाड़ी नंगल अंबियां तथा सिद्धू मूसेवाला जैसे कत्लों ने पंजाब के लोगों में पुन: पहले जैसा डर व सहम पैदा कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साबुन फैक्ट्री विरुद्ध संघर्षरत लोगों पर दर्ज केस रद्द किए जाएं :मट्टू

गढ़शंकर: 2 सितम्बर: कुल हिंद किसान सभा के प्रांतीय सचिव, कंडी संघर्ष कमेटी के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू ने पिछले एक महीने से बीत के लोक बचाओ, गांव बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा साबुन फैक्ट्री...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर ने एफए माहिलपुर को 4-0 से व इंटरनेशनल एफसी फगवाड़ा ने टीयूएफए ऊना को2-0 से पराजित किया।

59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट में तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे 59वे ऑल...
article-image
पंजाब , समाचार

 पांच लोगों की मौत दो घायल, कार मोटरसाईकल की टक्कर से हुई जैतपुर अड्डे पर खतरनाक दुर्घटना

माहिलपुर I गांव जैतपुर में महिलपुर-होशियारपुर मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार की तीन बेटियां और उनके माता-पिता एक कार की चपेट में आ गए। चालक और उसकी...
article-image
पंजाब

Admission Mela at Sahibzada Ajit

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan 24 : Sahibzada Ajit Singh Public School, Ladhewal Mahilpur, run under the management of the Shiromani Gurdwara Prabandhak Committee, is organising an admission mela to offer special facilities for new students. Students...
Translate »
error: Content is protected !!