सिद्धू मूसेवाला के नाम पर बनेगा कैंसर अस्पताल तथा खेल स्टेडियम :सीएम भगवंत मान का परिवार को भरोसा

by

मानसा :
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाल के कत्ल से कई दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शुक्रवार मूसेवाल के पारिवारिक सदस्यों के साथ मुलाकात कर संवेदना एवं सांत्वना व्यक्त की। हालांकि सीएम मान के आने से पहले स्थानीय लोगों ने रोष प्रदर्शन किया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के मानसा से यूथ नेता गगनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवार को भरोसा दिया है कि सिद्धू मूसेवाल के नाम पर मानसा में कैंसर अस्पताल तथा खेल स्टेडियम बनेगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सिद्धू मूसेवाल का नाम सदैव अमर रहेगा, इसलिए कैंसर अस्पताल तथा स्पोट्र्स स्टेडियम उनके नाम पर रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू मेरा छोटा भाई थे तथा वह परिवार के साथ सदैव खड़े हैं। सिद्धू के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द ही उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री की परिवार के साथ मुलाकात एक घंटा 10 मिनट तक चली है।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाल के फैंस पंजाब सरकार से नाराज हैं क्योंकि उनका मानना है कि यदि पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती न की होती तो आज मूसेवाला उनके बीच मौजूद होते। इसके साथ मानसा जिले के सरदूलगढ़ विधानसभा हलके से आप विधायक गुरप्रीत सिंह बणांवाली भी सिद्धू मूसेवाल के घर पहुंचे। इस दौरान जब वह मानसा स्थित मूसेवाल के घर पहुंचे तो उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।
गौरतलब है कि पहले सुबह मूसेवाल के गांव में सीएम भगवंत मान की फेरी को लेकर हंगामा हो गया था। भगवंत मान ने आज सिद्धू मूसेवाल के परिवार को मिलने आना था, जिस कारण गांव के आसपास सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए थे। इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों को सिद्धू मूसेवाल के घर जाने से रोका गया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस बात से साफ इनकार किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिस स्कूल में पढ़ती है बेटी : छात्राओं से टीचर ने कर दी घिनौनी हरकतें

रोहित भदसाली। मंडी :   अपनी बेटी की उम्र की छात्राओं से कैसे एक शिक्षक छेड़छाड़ और अशलील बातें कर सकता है? जिन छात्राओं से टीचर ने घिनौरी हरकतें की हैं, उसकी बेटी और बेटी...
article-image
पंजाब

आतंकी निज्‍जर का डेथ सर्टिफ‍िकेट एनआईए को क्‍यों चाहिए : ज‍िसे नहीं देना चाहती ट्रूडो सरकार

नई दिल्ली. भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण संबंधों का एक और संकेत मिला है. कनाडा ने अभी तक एनआईए को मांगे जाने के बावजूद खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर का डेथ सर्टिफिकेट नहीं...
article-image
पंजाब

सरकारी अस्पतालों के कायाकल्प व इमरजेंसी सेवाओं की मजबूती के लिए व्यापक योजना तैयार: डा. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल होशियारपुर का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा होशियारपुर, 12 अक्टूबर: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य...
article-image
पंजाब

दो युवकों की मौत : बुलेट व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

माहिलपुर – माहिलपुर के कोटफातुही के नगदीपुर गांव के पास बुलेट व बाइक की आमने सामने टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया...
Translate »
error: Content is protected !!