ग्रिफ्तार पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत : राहुल गांधी के आज पंजाब पहुचने से पहले विजिलेंस ने सुबह 3 बजे किया गिरफ्तार

by

अमलोह – राहुल गांधी के आज पंजाब पहुचने से पहले पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में आज मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके इलावा पत्रकार कमलजीत सिंह को भी ग्रिफ्तार किया गया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में वन और समाज कल्याण विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया था।

धर्मसोत के साथ, एक स्थानीय पत्रकार कमलजीत सिंह, जो कथित तौर पर एक सहयोगी के रूप में काम कर रहा था, को भी गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार बड़े कदम उठा रही है। सीएम मान भ्रष्टाचारियों को पहले ही चेतावनी दे चुके हैं। इससे पहले सीएम मान अपने ही एक मंत्री को बर्खास्त कर रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार करवा चुके हैं। विजीलेंस विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो ने पूर्व मंत्री के खिलाफ कई सबूत एकत्र किए थे। पिछले हफ्ते एक संभागीय वन अधिकारी गुरनामप्रीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति, हरमिंदर सिंह हम्मी को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि उसने धर्मसोत को भारी रिश्वत दी थी।  गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर के कार्यकाल के दौरान एक आईएएस अधिकारी कृपा शंकर सरोज द्वारा छात्रवृत्ति घोटाले में साधु को आरोपित किया गया था, लेकिन उन्हें ‘क्लीन चिट’ दे दी गई थी। सूत्रों की मानें तो हम्मी कमलजीत के जरिए धर्मसोत को रिश्वत दे रहा था। वन और समाज कल्याण विभागों में भ्रष्टाचार में उनकी संलिप्तता के पर्याप्त सबूत होने की बात की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

64 हजार को मिलेगा रोजगार : नये प्रोजेक्ट से पंजाब की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत – पूर्व सांसद परनीत कौर

राजपुरा, 2 सितंबर :   केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के 10 राज्यों में 12 नये औद्योगिक शहरों की स्थापना को मंजूरी दी थी। इन शहरों में पटियाला जिला का राजपुरा भी शामिल था। राजपुरा को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 2500 करोड की ठगी के बाद : फॉरेक्स ट्रेडिंग के हाई रिटर्न के सपने भी दिखा 210 करोड़़ रुपये की पूंजी लगाई

मंडी : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर निवेश मामले के बाद 2500 करोड़ रुपये की ठगी के बाद अब मल्टी नेशनल कंपनी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।...
article-image
पंजाब

जिले में अवैध खनन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, अवैध माइनिंग के संबंध में नियमों के मुताबिक की जा रही है एफ.आई.आर दर्ज : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 20 अगस्त : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में जन समस्याओं को लेकर रोजाना संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे है और यकीनी बनाया जा रहा...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त अवसर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत लोगों द्वारा दिखाई जा रही भारी उत्साह...
Translate »
error: Content is protected !!