ऊना के गौतम ढाबे का एचआरटीसी द्वारा लाइसैंस रद्द : मामला सवारियों को महंगा खाना परोसने का

by

ऊना : बस यात्रियों को महंगा व गुणवत्ता वाला खाना न देने पर एचआरटीसी ने ऊना के गौतम ढाबे का लाइसैंस रद्द कर दिया है। अब एचआरटीसी की बसें रूट के दौरान इस ढाबे में यात्रियों को खाना खिलाने के लिए नहीं रूकेंगी। वहीं इसी तरह शिमला-भराड़ीघाट मार्ग पर भी निगम प्रबंधन 3 ढाबों को ब्लैकलिस्ट कर लाइसैंस रद्द करने की तैयारी में है। ऊना में ब्लैकलिस्ट किए गौतम ढाबे से परिवहन निगम को शिकायतें मिल रहीं थीं कि यहां पर महंगा खाना दिया जा रहा है। वहीं खाने की गुणवत्ता भी बिल्कुल सही नहीं है।

गौतम ढाबे पर महंगा खाना परोसे जाने का भंडाफोड़ एक सवारी ने बकायदा वीडियो तैयार करके उसे अधिकारियों के पास भेज किया। जिसमें पता चला कि यात्रियों को खाने की प्लेट 180 रुपये में दी जा रही और एक कटोरी रायते के लिए 80 रुपये लिए जा रहे हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए एचआरटीसी के जीएम पंकज सिंघल ने बताया कि ऊना जिले के तहत आने वाले गौतम ढाबे में एचआरटीसी की बसें यात्रियों को भोजन करवाने के लिए रुकती हैं। इस ढाबे से शिकायत मिल रही थी कि यहां महंगा खाना दिया जा रहा है और निगम द्वारा निर्धारित रेट पर थाली नहीं मिल रही है। ऐसे में ढाबे को ब्लैक लिस्ट किया है। वहीं शिमला भराड़ी मार्ग पर भी ढाबों से इस तरह की शिकायतें आई हैं। इन्हें भी ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी की जा चुकी है।
गौरतलब है कि एचआरटीसी बस यात्रियों को खराब व गुणवत्ता वाला खाना न देने पर प्रबंधन ने पहले भी 5 ढाबा मालिकों के लाइसैंस रद्द किए जा चुके हैं। जिसमें प्रबंधन ने हरियाणा के करनाल स्थित एक ढाबे के अलावा ग्रीन वैली करनाल, राधिका ढाबा ऊना, भौजी ढाबा अंब, तेजू ढाबा नैहरियां और मामा रसोई ब्रह्मपुखर को ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है।

ये हैं एचआरटीसी के चिहिन्त ढाबों में थाली के रेट
ऑर्डिनरी बस थाली : 70 रुपए
डीलक्स बस थाली : 150 रुपए + पनीर व स्वीट
चाय : 10 रुपए
समोसा : 10 रुपए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा प्रदेश की 22 लाख बहनें, 1500 ₹ की आस लगाए बैठी : रश्मिधर सूद

शिमला : कांग्रेस की दस गारंटियों में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की गारंटी पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेपर लीक पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट के पीएम मोदी के ऐलान पर DU का समर्थन : सोनम वांगचुक से कहा- अनशन खत्म करें

नई दिल्ली । देश के लाखों छात्रों के भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधलियों को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्र सरकार ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है। नीट (NEET) और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिंदी मेरी जान——-आओ देशवासियों मैं आपको एक आज राज की बात बतलाता हूं

हिंदी मेरी जान आओ देशवासियों मैं आपको एक आज राज की बात बतलाता हूं।  कैसे बनी यह हमारी हिंदी भाषा यह राज आपको बताता हूं।  हिंदी भाषा है हमारी जान  हिंदी भाषा है हमारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीमारी की हालत में गांव-गांव बेचा आचार, सीरा और बड़ियां : पैरालिसिस को मात देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हरदीप कौर

मंडी (सुंदरनगर)। परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर मुश्किल से पार पाया जा सकता है। यह कर दिखाया है जिला मंडी के सुंदरनगर के छातर गांव की पैतांलीस वर्षीय हरदीप कौर ने। हरदीप कौर...
Translate »
error: Content is protected !!