खालसा कालेज में अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन की बैठक

by

गढ़शंकर ।
बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन (पीटीए) की बैठक की गई। जिसमें उपस्थित मैंबरों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए विचार सांझा किए। इस मौके पर एसोसिएशन का बजट भी पेश किया गया। इस मौके पर बी.एस.सी. नान मैडिकल भाग पहला की छात्रा सपना को कर्नल ओ.पी. लांबा तथा कृष्णा लांबा मैरिट अवार्ड के अधीन 5 हजार रुपये की वजीफा राशि का चैक भी सौंपा गया।
इस मौके पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तीर्थ सिंह मान, सचिव योगराज गंभीर, कार्यकारिणी मैंबर गुरमेल सिंह तथा कमलजीत कौर ने स्कालरशिप स्कीम की प्रशंसा करते हुए जरुरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई के दौरान वित्तीय मदद करने के लिए अभिभावकों एवं एसोसिएशन के सदस्यों को प्रयास करने का आह्वान किया। प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने एसोसिएशन के समूह मैंबरों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल स्कूल में मदर्स डे मनाया : किंडरगार्टन के बच्चों और उनकी मतायों के लिए पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस जैसी गतिविधियां आयोजित

गढ़शंकर । एसबीएस मॉडल हाई स्कूल, सदरपुर में मदर्स डे मनाया गया। जिसमें किंडरगार्टन के बच्चों और उनकी माताओं के लिए पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस जैसी विभिन्न गतिविधियां आदि आयोजित की गई ।...
article-image
पंजाब

24 से 26 नवंबर को छिंज ओलंपिक्स विश्व चैंपियन पहलवान दारा सिंह के नाम पर होगा आयोजन

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की भगवंत मान सरकार ने सालभर 22 मेले और त्योहार मनाने का निर्णय लिया है। इसमें सभी जिलों के समागमों को शामिल किया जाएगा। सरकार द्वारा आयोजित इन मेलों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IELTS 4.5 बैंड या PTE 29 स्कोर के साथ न्यूजीलैंड वीजा का मौका, कनवर अरोड़ा ने दी जानकारी

नवांशहर/गढ़शंकर: कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने न्यूजीलैंड जाने के इच्छुक लोगों के लिए वीजा संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड दुनिया के सुरक्षित और महफूज देशों में शामिल है...
Translate »
error: Content is protected !!