युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहा भंगड़ा कैंप

by

गढ़शंकर :
शरीर को तंदुरुस्त और फिट रखने के उद्देश्य से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में पंजाबी लोक नृत्य भंगड़ा सिखलाई कैंप कॉलेज के खेल परिसर में चल रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भंगड़ा कोच पवन कुमार पम्मी भाई ने बताया कि बच्चों और युवा पीढ़ी को पंजाबी विरसा के साथ जोड़ने के उद्देश्य से तथा युवा पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए पंजाबी लोक नाच भंगड़ा सिखलाई कैंप 13 जून से 25 जून तक लगाया जा रहा है। जिसमें बड़ी गिनती में इलाके के बच्चे और युवा हिस्सा ले रहे हैं। कोच पम्मी बाई ने बताया कि यह कैंप रोजाना सुबह 6:30 बजे से 8 बजे तक लगाया जाता है।
उन्होंने बताया कि भंगड़े से शरीर तंदुरुस्त और फुर्तीला रहता है तथा युवा पीढ़ी नशे से दूर रहती है। उन्होंने इलाके के लोगों से इस कैंप का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी गिनती में भंगड़ा सीखने वाले बच्चे और जुबा उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वास्तिक बाली की जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर : स्वास्तिक बाली की जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सतलुज ब्यास टाइम्स की और से स्वास्तिक बाली के पिता संजीव बाली व भारती बाली को भी बधाई। Share     
article-image
पंजाब

डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद : 3 नशा तस्करों को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.5 किलोग्राम अफीम और...
article-image
पंजाब

पंजाब में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 21 फरवरी से होंगे शुरू

चंडीगढ़।  । पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब पुलिस की ओर से कॉन्स्टेबल के 1746 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। भर्ती...
article-image
पंजाब

एएसपी तुषार गुप्ता की अध्यक्षता में अनाज मंडी गढ़शंकर में बांटे फेस मास्क

गढ़शंकर – कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए यहां प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव यत्न किए जा रहे हैं। वहीं इस महामारी पर काबू पाने के लिए समाजसेवी लोगों द्वारा भी अपना बहुमूल्य...
Translate »
error: Content is protected !!