पासिंग आउट परेड उपरांत गांव पहुंचे लेफ्टिनेंट वरेन्द्र चौहान का भव्य स्वागत

by

गढ़शंकर: बिहार के शहर गया में आफिसर ट्रेनिंग अकादमी में पासिंग आउट परेड उपरांत लेफ्टिनेंट के रेंक सुशोभित हुए गढ़शंकर तहसील के गांव पदराणा के निवासी सूबेदार मेजर कुलविन्द्र कुमार के सुपुत्र वरेन्द्र चौहान (22) का आज वीरवार को गांव पदराणा पहुंचने पर परिवार व गांववासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लेफ्टिनेंट वरेन्द्र चौहान ने कहा कि उन्होंने अपने पिता सूबेदार मेजर कुलविन्द्र सिंह तथा माता रीना रानी जी की प्रेरणा से यह लक्ष्य प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि 2018 में टैक्निकल एंट्री स्कीम के लिए सर्विस सिलैक्शन बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा बतौर लेफ्टिनेंट उन्हें देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उनके पिता सूबेदार मेजर कुलविन्द्र सिंह एवं चाचा हरदीप बिट्टू चौहान ने कहा कि उनके पुत्र की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है।
इस मौके पर गांव के पूर्व सरपंच रमन राणा, परमिन्द्र कितणा, सतविन्द्र चौहान, कुलदीप चौहान, सुरजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बलविन्द्र कुमार, सुरजीत चौहान विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

स्मार्ट गाँव मुहिम के दूसरे पड़ाव के अंतर्गत गाँवों में होगा रिकॉर्ड तोड़ विकास: सुंदर शाम अरोड़ा

गाँव मांझी में बनी नई गलियों की शुरुआत, लाभार्थियों को बाँटे स्मार्ट राशन कार्ड होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने पास के गाँव मांझी में इंटर लॉकिंग टाईलों वाली गलियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक बंगाणा में गिरफ्तार : बहड़ाला में बर्गर की दुकान से चरस बरामद

ऊना : जिले के बंगाणा में पुलिस ने शनिवार देर रात डुमखर क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त के दौरान दो युवकों को 7.86 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया।       जानकारी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेला 2025: 100 प्रतिशत प्लास्टिक-मुक्त बनाने की पहल – पर्यावरण व आध्यात्मिकता का संगम बनेगा माता चिंतपूर्णी का मेला: डीसी आशिका जैन

“चढ़दा सूरज” अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण का अनूठा अभियान हर लंगर स्टाल में प्रशासन की ओऱ से नियुक्त वालंटियर करेंगे निगरानी – अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली...
Translate »
error: Content is protected !!