एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने की मॉनसून की तैयारियों की समीक्षा

by

ऊना – दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों को लेकर एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में आज एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि वह मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी विभागों से उचित समन्वय स्थापित करें ताकि किसी भी आपात स्थिति में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
एसडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जल जनित रोगों के उपचार के लिए आवश्यक दवाईयों का स्टॉक सभी चिकित्सा संस्थानों में समुचित मात्रा में रखें। सर्पदंश के उपयोग में लाई जाने वाली दवाईयों का भी समुचित भंडारण रखें। मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए भी पूरी तैयारी रखें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मियों के मौसम में लोगों द्वारा जगह-जगह पर लगाई जा रही मीठे पानी की शबीलों के सैंपलिंग लेना सुनिश्चित करें।
डॉ. निधि पटेल ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल स्रोतों तथा जल भण्डारण टैंकों की साफ-सफाई तथा सभी पेयजल स्रोतों की क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पेयजल नमूनों की भी समय-समय पर जांच करें ताकि जलजनित विषाणुओं का पता लगाया जा सके। उन्होंने नगर परिषद ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा व संतोषगढ़ को निर्देश दिए गए कि वर्षा जल के समुचित निकासी के लिए नालियों तथा नालों की साफ-सफाई के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों को भी तैयार रखें। उन्होंने राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, अग्निशमन विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ क्षेत्र में बरसात की तैयारियों के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करें ताकि आवश्यकता के समय प्रभावित क्षेत्र में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।
बैठक में उप निदेशक एलिमेंटरी एजुकेशन ऊना देवेंद्र चंदेल, बीडीओ ऊना रमनबीर चौहान, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग से रजनी कालिया, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी इंजीनियर अरविंद, नगर परिषद ऊना, संतोषगढ़ व मैहतपुर बसदेहड़ के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 मिनट में 20 लाख रुपए के सोने के गहने और नकदी चोरी, पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर घर में : 3 लोगों को सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

चंडीगढ़   : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के फाइन आर्ट्स विभाग के प्रोफेसर तीर्थंकर भट्टाचार्य के सेक्टर-37सी स्थित मकान नंबर 2737 से करीब 20 लाख रुपए के सोने के गहने और नकदी चोरी करने वाले 3...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर पुलिस ने दो किलो से अधिक चरस जब्त की, दो गिरफ्तार

धर्मशाला , 31 जनवरी :  नूरपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की। अधिकारियों ने शुक्रवार...
हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला बड़ा घोटाला : दीपक लठ

ऊना : जिला मुख्यालय ऊना के मिनी सचिवालय में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को कांग्रेस नेता और हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी : ईमेल मुख्य सचिव कार्यालय और दूसरी ईमेल डीसी मंडी को मिली

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त कार्यालय मंडी के बाद हिमाचल सचिवालय में मुख्य सचिव कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने इसके बाद सचिवालय में सतर्कता बढ़ा दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!