गढ़शंकर के गांव चौहडा में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया

by

गढ़शंकर – पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा किसानों को क़ुदरती जलस्रोतों का रख रख़ाब करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर ने 16 जून को गढ़शंकर के गांव चौहडा में किसान भलाई विभाग गढ़शंकर व शहीद भगत सिंह नगर के सहयोग से किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महंत लक्षमण दास ठाकुरद्वारा चौहडा उपस्थित हुए। शिविर की प्रधानगी डॉ अशोक कुमार निर्देशक प्रसार शिक्षा पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना ने की ओर डॉ गुरजिंदरपाल सिंह सोढ़ी प्रसार शिक्षा पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस शिविर में डॉ अमनदीप सिंह बराड़ उप निर्देशक ट्रेनिंग कृषि विज्ञान केंद्र शहीद भगत सिंह नगर, डॉ सुभाष चंद्र किसान भलाई अधिकारी गढ़शंकर, राजिंदर सिंह भूमि रक्षा अधिकारी गढ़शंकर, डॉ गुरिंदर सिंह खेती विकास अधिकारी गढ़शंकर, तजिंदर सिंह तहसील भलाई अधिकारी गढ़शंकर व सरपंच राजीव कुमार चौहडा भी उपस्थित थे। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए डॉ मनिंदर सिंह डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग ने कहा कि धान की सीधी बिजाई करने से भूजल के गिरते स्तर को रोका जा सकता है वहीँ धान की रोपाई करने में लागत मूल्य को कम किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को लक्की सीड ड्रिल की बुकिंग के संबंध में बताया कि केवीके बाहोवाल के माध्यम से इसकी खरीद की जा सकती है। उन्होंने बताया कि धान की सीधी बिजाई करने पर सरकार किसान को 1500 रुपये प्रति एकड़ अदा करेगी। उन्होंने खेती के साथ साथ अन्य सहायक धंधों को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि महंत लक्षमण दास ने केवीके द्वारा किसानों के हित में किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। अपने संबोधन में डॉ अशोक कुमार ने कुदरती स्रोतों के रख रख़ाब व खेती की किस्मों की प्रोसेसिंग की जानकारी देते हुए इसे समय की जरूरत बताया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि वह उन्हें हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। डॉ गुरजिंदरपाल सिंह सोढ़ी ने भूजल के गिरते स्तर को रोकने व जमीन में खुराकी तत्वों की पूर्ति और फसल का अधिक झाड़ लेने के लिए किसानों को जानकारी दी व खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा उपलब्ध तकनीक का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। डॉ अमनदीप सिंह बराड़ ने भूमि की जांच की महत्ता व धान व मक्की की नई किस्मो और उनके झाड़ की जानकारी दी। डॉ सुभाष चंद्र व राजिंदर सिंह ने सरकार द्वारा खेती विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। डॉ तेजबीर सिंह प्रो पशु विज्ञान शहीद भगत सिंह नगर व डॉ कंवरपाल सिंह केवीके बाहोवाल ने बरसात में पशुओं को होने वाले रोग व उनके रख रख़ाब की जानकारी दी। इंज अजैब सिंह खेतीबाड़ी इंज केवीके बाहोवाल ने कुदरती स्रोतों पर जानकारी दी। डॉ सुखविंदर सिंह औलख ने सब्जियों की काश्त की जानकारी दी। इस शिविर में केवीके द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया और किसानों की सहूलियत के लिए पशुओं के लिए पोष्टिक चूरा, पशू चाट, धान व मक्की के लिए जैविक खाद, फसलों को फल की मक्की के रोकथाम के लिए ट्रेप व खेती साहित्य भी उपलब्ध कराया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हर सवाल पर मुकर रहे सिद्धू : पंजाब कांग्रेस के पूर्वाध्यक्ष सिद्धू की लुधियाना कोर्ट में वीडियो कांफ्रैंस से पेशी

लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की लुधियाना कोर्ट में शुक्रवार को चेंज लैंड ऑफ यूज (सीएलयू) घोटाले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। बताया जा रहा है कि नवजोत...
पंजाब

तीर्थयाणा लल्लियां में गुरू पुन्य के मौके पर समागम 24 जुलाई को

गढ़शंकर: श्री रघुनाथ दास महाराज के स्थल तीर्थयाणा लल्लियां में गुरू पुन्य के मौके पर समागम का 24 जुलाई दिन शनिवार को आयोजन किया जाएगा। कमेटी अध्यक्ष जसविंदर सिंह भिंदा ने यह जानकारी देते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया – जानें क्या बोली पुलिस

राजस्थान के एक बाबा का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई है। बाबा बालकनाथ नाम के बाबा का रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया है। वीडियो में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर बैठे मिलेगा मां बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के भंडारे का प्रसाद

एएम नाथ । सिरमौर : सिरमौर जिले की प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के भंडारे का प्रसाद अब श्रद्धालुओं को घर बैठे मिल जाएगा। अगर आप किसी शुभअवसर पर लोगों को भंडारा खिलाना...
Translate »
error: Content is protected !!