ग्रेनेड से सिधू मूसेवाल पर होता हमला अगर हथियार हो जाते फेल : मूसेवाला हत्याकांड को लीड करने वाला शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी स्वहित शूटर कशिश गिरफ्तार

by

चंड़ीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी और कशिश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मूसेवाला हत्याकांड के मामले में पंजाब पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें शार्प शूटर्स को कोरोला गाड़ी देने वाला मनप्रीत भाऊ, गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना और सराज मिंटू, प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, मोनू डागर, पवन बिश्नोई, नसीब खान, मनमोहन सिंह मोहना और मूसेवाला की फैन बनकर रेकी करने वाला संदीप केकड़ा भी शामिल हैं।

प्रियवर्त फौजी हरियाणा के सोनीपत जिले के गढ़ी सिसाना का रहने वाला है। वही पूरे हत्याकांड के मॉड्यूल को लीड कर रहा था। केशव उर्फ कुलदीप गांव बेरी जिला झज्जर हरियाणा का रहने वाला है। उसके खिलाफ झज्जर में 2021 में मर्डर केस चल रहा है। केशव आवा बस्ती बठिंडा का रहने वाला है।

दिल्ली पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि मूसेवाला की हत्या में कुल 6 शार्प शूटर्स शामिल थे। जो कोरोला और बोलेरो में सवार होकर आए थे। दिल्ली पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि अगर हथियार फेल हो जाते या मौके पर कोई खतरा होता तो शार्प शूटर्स ने मूसेवाला पर ग्रेनेड अटैक की भी प्लानिंग कर रखी थी। मूसेवाला की हत्या के बाद इन शार्प शूटर्स ने गोल्डी बराड़ को कॉल कर कहा कि काम हो गया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों से 8 हाई एक्सप्लोसिव ग्रेनेड, अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर बरामद किया गया है। इसे एके 47 पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा एक असॉल्ट राइफल, 3 पिस्टल, 36 राउंड कारतूस, एक पार्ट ्र्य सीरीज असॉल्ट राइफल का मिला है।

25 हजार का इनामी बदमाश फौजी
प्रियवर्त फौजी हरियाणा के सोनीपत के गढ़ी सिसाना का रहने वाला है। कुख्यात प्रियवर्त पर 2 हत्याओं समेत कुल 11 मामले दर्ज हैं। सोनीपत के खरखौदा व बरोदा थाना में उसके खिलाफ मर्डर का केस दर्ज है। 10 मामलों में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके बाद उसका नाम सवा साल पहले हुए कृष्ण हत्याकांड में सामने आया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा है।

पंजाब पुलिस ने 4 शार्प शूटर्स की शिनाख्त की थी
पंजाब पुलिस ने इस मामले में 4 शार्प शूटर्स की शिनाख्त की है। इसमें हरियाणा के सोनीपत के प्रियवर्त फौजी और अंकित सेरसा के अलावा पंजाब के अमृतसर निवासी जगरूप रूपा और मोगा का रहने वाला मनु कुस्सा शामिल है। पंजाब पुलिस इन्हीं चारों की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस गैंग के सरगना गैंगस्टर लॉरेंस से भी पूछताछ कर रही है। उसे दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। इसके अलावा उसके साथी कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के जिलों के कुछ हिस्सों में केंद्र ने 24 फरवरी तक इंटरनेट किया बंद

चंडीगढ़ : किसान आंदोलन-02 का आज रविवार (18 फरवरी) को छठा दिन है। दिल्ली कूच के लिए निकले किसान पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन के दौरान अब तक एक किसान...
article-image
पंजाब

बांस के सुंदर सामान से पाई अजय ने जीवन में सफलता की सजावट : हुनर के साथ मेहनत रंग लाई, हर महीने हो रही 50 से 60 हजार की कमाई

रोहित जसवाल। ऊना, 18 मार्च : अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा, सीखने की ललक और अपने हुनर से समाज को नई दिशा देने की चाहत हो, तो सफलता केवल एक व्यक्ति तक सीमित...
article-image
पंजाब

नंगल चुनाव से पहले चर्चा में थी जो भर्तिया :उस पंजाब विधानसभा भर्ती घोटाले की होगी जांच : स्पीकर संधवां द्वारा करवाई जाएगी जांच

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा में हुई भर्ती घोटाले के मामले की जांच अब पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा करवाई जाएगी।  इस संबंधी कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने चुनाव दौरान और चुनाव...
article-image
पंजाब

राधा कृष्णा मोहल्ला कमेटी का दविंदर राणा को चेयरमैन और राजन अरोड़ा को का अध्यक्ष सर्बसमिति से चुना  

सैला खुर्द।  राजन अरोड़ा : राधा कृष्ण मोहल्ले, सैला खुर्द की समस्याओं के समाधान के लिए राधा कृष्ण मंदिर में मोहल्ला वासियों की विशेष बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एकत्र हुए और...
Translate »
error: Content is protected !!