योग करे शरीर निरोग : डा. रघुवीर

by

गांवों में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
गढ़शंकर: प्राइमरी हेल्थ सैंटर पोसी के सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में पीएचसी पोसी तथा 32 सब सैंटर तथा हेल्थ वैलनेस केंद्रों पर कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
डा. रघुवीर सिंह ने बताया कि योगा सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल योगा के महत्व को दर्शाने तथा इसकी लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस साल मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के 8वें संस्करण की थीम ‘मनुष्यता के लिए योग’ है।
वर्णनीय है कि भारत को योग गुरु कहा गया है। आयुष मंत्रालय ने 21 जून को विश्व भर में मनाए जाते योग दिवस पर इस बार विशेष थीम ‘मनुष्यता के लिए योग’ को चुना है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रुप मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद वर्ष 2015 में 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया गया तथा यह सिलसिला अब तक जारी है। हालांकि भारत में योग का इतिहास बहुत पुराना है।
दरअसल, 365 दिनों में 21 जून का दिन सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य जल्द उदय होता है तथा देर से डूबता है। साथ ही, इस दिन सूर्य से प्राप्त ऊर्जा सबसे प्रभावशाली होती है, जो कुदरत की सकारात्मक ऊर्जा को उत्साहित करती है। योगा का नियमित अभ्यास शरीर को रोग मुक्त बनाता है और तनाव दूर करता है। इसी प्रकार योगा करने से रक्त संचार तथा पाचन क्रिया में सुधार होता है।
इस मौके पर डा. हरपुनीत कौर, डा. मारिया, ओपी सिंह चीफ फार्मेसी अधिकारी, एलएचवी जोगेन्द्र कौर विशेष रुप से मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश

गढ़शंकर – गढ़शंकर होशियारपुर रोड पर पड़ते गांव गांव स्तनोर बस अड्डे पर पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को लूटने के इरादे से दो नकाबपोश चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पंजाब एंड सिंध...
article-image
पंजाब

पांच महीने से कैबिनट की बैठक करने के लिए समय नही लेकिन मुख्समंत्री फ्रांस घूमने के लिए कर रहे भाग दौड़ : पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । सरकार दुारा पंजाब व पंजाबियों के लिए काम करने के दावे करने वाली आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की हालत है यह है कि पांच महीने...
Translate »
error: Content is protected !!