आईएएस अधिकारी संजय पोपली को कमिशनबाजी के आरोप में गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : सोमवार को विजिलैंस ब्यूरो पंजाब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2008 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी संजय पोपली को कमिशनबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले के तहत संजय पोपली को चंडीगढ़ के सैक्टर 17 से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह अपनी पत्नी के साथ शापिंग कर रहे थे।
सूत्रों का कहना है कि विजिलैंस ब्यूरो के पास विभिन्न आईएएस अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। विजिलैंस ब्यूरो आने वाले दिनों में इन अफसरों पर भी कार्रवाई करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार विजिलैंस ब्यूरो की इस जांच का 1000 करोड़ के इरीगेशन स्कीम में आधा दर्ज से ज्यादा आईएएस अधिकारी भी राडार पर हैं। बता दें कि यदि यह मामला खुलता है तो कई पूर्व आईएएस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा यह भी बात सामने आई है कि साधू सिंह धर्मसोत के जंगलात स्कैम में भी कई आईएएस के नाम सामने आए हैं। इसलिए विजिलैंस ब्यूरो प्रत्येक तथ्य पर जांच कर रही है।
कांग्रेस सरकार के समय के कम से कम 10 पूर्व मंत्री तथा उनके विभागों से संबंधित अधिकारी विजिलैंस ब्यूरो के निशाने पर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुंदर व मजबूत सड़कें, हर युवा को रोजगार, पीने का स्वच्छ पानी व महिलाएं हो स्वाबलंबी….आवारा व जंगली जानवरों का करेंगे इंतजाम। यही मेरा मिशन….निमिषा मेहता

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से भारतिया जनता पार्टी की प्रत्याशी निमिषा मेहता ने कहा कि गढ़शंकर की जनता व मेरी बहने मुझे विधायक बनाने के लिए मेरे पक्ष में मतदान करेंगे। सतलुज ब्यास...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस क्राइम हॉटस्पॉट्स और नशा बिक्री हॉटस्पॉट्स पर सी.सी.टी.वी. निगरानी बढ़ाएगी : गौरव यादव

चंडीगढ़ : राज्य में छोटे अपराधों और नशा तस्करी को रोकने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को कहा कि पंजाब पुलिस राज्यभर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ठियोग से 3 नाबालिग लड़कियां व 1 लड़का रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस

ठियोग उपमंडल से लापता हुई तीन लड़कियां, अस्पताल से लौटी मां, तो घर से गायब मिला बेटा एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में चार नाबालिगों के रहस्यमयी...
Translate »
error: Content is protected !!