घोटाला 1178 करोड़ का : कांग्रेस के कार्याकाल में हुआ 1178 करोड़ का घपला पूर्व कृषि मंत्री ने किया खुलासा

by

चंड़ीगढ़ ।
पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने गत दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर अपनी ही सरकार में फसली अपशिष्ट की मशीनरी से संबंधित 1,178 करोड़ रुपये के घपले का पर्दाफाश किया। पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री से सी.बी.आई. जांच की मांग भी की थी।
रणदीप सिंह नाभा ने दावा किया कि पराली जलाने को रोकने के लिए फसली अपशिष्ट प्रबंधन (सी.आर.एम.) स्कीम के तहत मशीनरी खरीदने के लिए चार सालों के दौरान 1,178 करोड़ रुपेय की केंद्रीय सबसिडी दी गई थी, पर कागडों पर दिखाई गई मशीनरी जमीन पर नहीं आई।
हाल ही में जंगल घोटाले के बाद प्रदेश के कृषि विभाग के लिए मुसीबत बढ़ गई है। इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने पिछले महीने मनी लाड्रिंग निरोधक कानून के तहत सबसिडी घोटाले की जांच शुरु करने के बाद विभाग से रिकार्ड मांगा था। इसके साथ ही 14 जून को कृषि डायरेक्टोरेट गुरविन्द्र सिंह को पत्र लिख कर इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने भी जानकारी न देने के लिए कृषि अधिकारियों की खिंचाई की गई थी।
स्कीम तथा फंड के बारे में जानकारी मांगी
गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने 8 नवम्बर 2021 को प्रत्येक जिले के लिए स्कीम तथा दिए गए फंडों के बारे में जानकारी मांगी थी पर उन्हें कोई डाटा नहीं दिया गया। इसके साथ ही इस मामले संबंधी कृषि वित्त आयुक्त से बातचीत करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं दी गई।
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में नाभा ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। फंड के दुरुपयोग के लिए ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारी जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि बार-बार पत्र लिखने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार ने 2018-19 से 2021-22 तक सी.आर.एम. स्कीम के तहत 1,178.47 करोड़ रुपये भेजे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab Home Guards: A Pillar

Chandigarh/Daljeet Ajnoha /Feb.5 :  Harmanjeet Singh, Deputy Commandant General of Punjab Home Guards, shared valuable insights into the crucial role of the force during an exclusive interaction with renowned journalist Sanjiv Kumar. Harmanjeet Singh,...
article-image
पंजाब

भगवंत मान सरकार का पंजाब में स्कूल माफिया पर बड़ा एक्शन : मनमर्जी से नहीं बढ़ा सकेंगे अब फीस

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लाखों अभिभावकों के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री मान ने निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी  पर पूरी तरह से नकेल कसने...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर की शानदार कारगुजारी के लिए सम्मानित SMO डॉ. रमन कुमार को

गढ़शंकर, 3 अगस्त: विश्व जनसंख्या दिवस को समर्पित आबादी पखवाड़ा 20, 22 और 24 जुलाई 2023 को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में आयोजित किया गया था। उस पखवाड़े के दौरान जिले भर से अधिकांश केस...
article-image
पंजाब

 गढ़शंकर के वार्ड नं 5, 6, 7 और 8 में सीवरेज डालने के लिए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा के निर्देश पर सर्वेक्षण: पंकज

गढ़शंकर ।   पंजाब सरकार द्वारा नामित श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट, हरप्रीत सिंह एडवोकेट और पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता प्रणव कृपाल की उपस्थिति में जल सप्लाई और सीवरेज...
Translate »
error: Content is protected !!