पुलिस ने 55 मोबाइल वारिसों के किए हवाले : होशियारपुर पुलिस ने 55 गुम हुए मोबाइल ट्रेस कर किए बरामद

by

अब तक 100 फोन ट्रेस किए
होशियारपुर :
एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के निर्देशों तहत होशियारपुर एरिया के विभिन्न पुलिस सांझ केंद्रों में आम पब्लिक के गुमशुदा मोबाइल फोनों की शिकायतों लेकर पुलिस कप्तान मुख्तयार राय तथा उप पुलिस कप्तान सर्वजीत राय की निगरानी में इंचार्ज सीआईए स्टाफ इंस्पैक्टर बलविन्द्र पाल तथा इंचार्ज साइबल सैल ने 55 गुम हुए मोबाइल ट्रेस करके बरामद किए हैं।
एसएसपी सरताज सिंह ने बताया कि जिला होशियारपुर के एरिया के अंतर्गत विभिन्न पुलिस सांझ केंद्रों में आम पब्लिक द्वारा अपने गुमशुदा मोबाइल फोनों की रपट दर्ज करवाई जाती है। पर इन गुमशुदा मोबाइल फोनों में से बहुत कम मोबाइल फोन ट्रेस होते हैं। कोरोना के बाद से आम नागरिकों के बहुत से रोजाना के कामकाज मोबाइल फोनों द्वारा होने लगे हैं तथा कई व्यक्ति बड़ी मुश्किल से मोबाइल फोन खरीद पाते हैं। इसके अलावा लोगों का महत्वपूर्ण डाटा मोबाइल फोन में जमा रहता है और इनके गुम अथवा चोरी हो जाने से शरारती तत्व मिस-यूज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डीएसपी मुख्तयार राय तथा उप पुलिस कप्तान सर्वजीत राय की निगरानी में इंचार्ज सीआईए स्टाफ इंस्पैक्टर बलविन्द्र पाल तथा इंचार्ज साइबर सैल ने 55 गुम हुए मोबाइल ट्रेस करके बरामद किए हैं तथा इन सभी मोबाइलों को आज मंगलवार को असल वारिसों के हवाले किया गया है। इससे पहले भी होशियारपुर पुलिस 45 गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस करके उनके असल वारिसों के हवाले कर चुकी है। होशियारपुर पुलिस अब तक करीब 100 फोन ट्रेस कर चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में होगा : यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क किया जारी

नई दिल्लीः नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में हो सकेगा । यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क...
article-image
पंजाब

हो गई 79 लाख की ठगी की शिकार :डीआईजी ऑफिस की महिला पुलिसकर्मी साइबर ठगों के जाल में गई फंस

लुधियाना :  डीआईजी ऑफिस में कार्यरत एक महिला पुलिसकर्मी साइबर ठगों के जाल में फंस गई। ठगों ने विदेशी नंबर से संपर्क कर एनआरआई के रूप में शादी का प्रस्ताव रखा और कीमती गिफ्ट...
article-image
पंजाब

पंजाब में चुनावों में 13,000 पंचायत पदाधिकारियों में से 3,000 निर्विरोध निर्वाचित होना बहुत विचित्र : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस तथ्य को ‘बहुत विचित्र’ बताया कि पंजाब में हाल में हुए चुनावों में 13,000 पंचायत पदाधिकारियों में से 3,000 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कोर्ट ने असंतुष्ट उम्मीदवारों को...
article-image
पंजाब

कृषि कानून रद्द करने की जगह मोदी सरकार एनआईए दुारा किसानों के सर्मथकों को नोटिस भेज कर परेशान कर रही: शिगारा राम

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचा दुारा लगातार 47 वें दिन लगाए जा रहे धरना आज रणजीत सिंह बंगा व अमरजीत सिंह सैला खुर्द के नेतृत्व में लगाया गया। जिसमें विभिन्न व्कताओं ने मोदी सरकार दुारा...
Translate »
error: Content is protected !!