भाजपा का मिशन पंजाब : कैप्टन अमरेन्द्र की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी करेगी भाजपा में विलय*

by

चंडीगढ़ :पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भाजपा में विलय इस माह जुलाई में संभव है। विदेश में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाने गए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के देश लौटते ही इस आश्रय पर घोषणा होगी। कैप्टन खेमा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब की 13 सीटों पर फोकस कर रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस छोडऩे का बाद पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का गठन किया और इस पार्टी के बैनर तले उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा। लेकिन इन चुनावों में उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
‘हमें तो अपनों ने लूटा..!
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को कांग्रेस पार्टी ने गत वर्ष सितम्बर महीने में अचानक सीएम की कुर्सी से उतार दिया गया था। जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू व चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा अहम भूमिका निभाई गई। कैप्टन ने अपना अपमान समझते हुए कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोडऩे के बाद बड़ी तादाद में कांग्रेसियों के उनके साथ आने की उम्मीद थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। कैप्टन की पार्टी के विलस के साथ उनकी सांसद पत्नी परनीत कौर की भी भाजपा में एंट्री होने संबंधी अटकलें जारी हैं।

कांग्रेसी दिग्गजों ने भाजपा में एंट्री मारी
कांग्रेस एमएलए रहे फतेहजंग बाजवा और राणा गुरमीत सोढ़ी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। चुनाव के बाद दिग्गज सुनील जाखड़ भी भाजपा में चले गए। इसके बाद पूर्व कांग्रेसी मंत्री गुरप्रीत कांगड़, शाम सुंदर अरोड़ा, राजकुमार वेरका और बलबीर सिद्धू ने भी भाजपा जॉइन कर ली। ऐसे में पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भाजपा में विलय होना पंजाब की राजनीति में भूचाल ला सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

चंडीगढ़, 29 अगस्त: चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता और श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मनविंदर सिंह कंग की सह-अध्यक्षता में आयोजित की गई।...
article-image
पंजाब

UK to Observe ‘Sardar Jassa

Chandigarh/Daljeet Ajnoha/Nov.15 :  The British Desi Society (UK) President Rishu Walia and Sikh Welfare and Cultural Society President Resham Singh Sandhu have announced that “Sardar Jassa Singh Ahluwalia International Memorial Day” will be observed...
article-image
पंजाब

देश व्यापी हड़ताल का पंजाब तथा यूटी मुलाजिम-पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा पूर्ण समर्थन

गढ़शंकर :  पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन इकाई गढ़शंकर की विशेष बैठक सीनियर नेता अमरीक सिंह की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर में संपन्न हुई है। बैठक में फेडरेशन के प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी...
article-image
पंजाब

मोबाइल कंपनी के लगाए जा रहे टावर का लोगों ने किया विरोध…. नही लगने देंगे गांव की जमीन पर निजी कंपनी का टावर, गढ़शंकर के बसियाला व रसूलपुर का मामला

गढ़शंकर – गढ़शंकर हल्के के बसियाला व रसूलपुर गांवों के विचकार एल निजी मोबाइल कंपनी द्वारा लगाए जा रहे मोबाइल टावर का विरोध करने के लिए दोनों गांवो के लोगों का आरोप है कि...
Translate »
error: Content is protected !!