मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से: मणिमहेश यात्रा में  श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करवानी अनिवार्य

by

चंबा :  मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से शुरू होकर दो सितंबर तक चलेगी। पहली बार मणिमहेश यात्रा में  श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करवानी होगी । जिसके लिए 20 रुपये शुल्क रखा गया है।  देश विदेश से करीब तीन लाख श्रद्धालु यात्रा मणिमहेश में नतमस्तक होने के लिए पहुंचते ही।

यात्रा के दौरान व्यवस्थायो का प्रबध करने  के लिए शुक्रवार को जिलाधीश डीसी राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई।  जिसमे जिलाधीश ने कहा कि कोरोना काल के बाद इस साल मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की संभावना है। इसलिए सभी विभागों को तय समय में पुख्ता व्यवस्था करनी होगी। उन्हींनो कहा के हेलीटैक्सी 12 अगस्त से शुरू की जाएगी। इस दौरान यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के पंजीकरण करने का निर्णय किया गया। चंबा से मणिमहेश डल झील तक क्षेत्र को 13 सेक्टरों में बांटा जाएगा। वहां पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए ।  आम श्रद्धालुओं के लिए हड़सर कुगती परिक्रमा मार्ग से जाने की मनाही रहेगी।  कोई  भी संस्था  सड़क के किनारे लंगर नही लगा सकती । विभिन्न स्थानों पर राहत एवं बचाव टीम तैनात की जाएगी। इसमें एसडीआरएफ की टीम भी शामिल होगी। आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1077 या व्हाट्सएप 98166-98166 पर सूचित किया जा सकेगा।

दशनामी अखाड़ा और चरपट नाथ की छड़ियां 19 को रवाना होगी : –
सबसे पहले पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान चौरासी परिसर स्थित मंदिरों में पुजारी पूजा-अर्चना करेंगे। जिसके बाद 19 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर  पर होने वाले छोटे न्हौण में सैकड़ों शिवभक्त पवित्र मणिमहेश झील में डुबकी लगाएंगे। दशनामी अखाड़ा और चरपट नाथ की छड़ियां विभिन्न पड़ाव पार करती हुईं बड़े न्हौण से पूर्व पवित्र मणिमहेश डल झील पर पहुंचेंगी। संचूई के शिव चेलों दुआरा डल झील को पार करने की प्रक्रिया के साथ जन्माष्टमी का बड़ा शाही स्नान शुरू हो जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 किलो हेरोइन के बरामद 3 गिरफ्तार : डीजीपी गौरव यादव

अमृतसर । पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय/अंतरराष्ट्रीय लिंक...
article-image
पंजाब

पुलिस कमिश्नर ने हाईकोर्ट से मांगी माफी, विश्वास दिलाया, भविष्य में ऐसी चूक नहीं होगी : हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक के बावजूद याचिकाकर्ता को किया था गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी। याची ने हाईकोर्ट में अपील की और कोर्ट ने गैर जमानती वारंट पर रोक लगाते हुए...
article-image
पंजाब

पंजाब में सफाई कर्मचारियों की नौकरी पक्की …2021 में संविदा पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों को भी इस निर्णय का लाभ मिलेगा

चंडीगढ़   पंजाब में सफाई कर्मचारियों के लिए सरकार की ये बड़ी सौगात है. सरकार ने कहा कि संविदा पर पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ वर्ष 2021 में संविदा...
article-image
पंजाब

अखिल भारतीय गुज्जर महासभा की मीटिंग अड्डा झूगियां में गुज्जर रैजीमेंट बनवाने के लिए योजना बनाने पर विचार चर्चा

गढ़शंकर। अखिल भारतीय गुज्जर महासभा की मीटिंग अड्डा झूगियां में हुई। जिसमें हिमाचल प्रदेश में प्रकाशित की गई एक किताब में गुज्जर विरादरी के खिलाफ की गई टिप्पिणयों की कड़ी निंदा करते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!