हिमाचल में 2, 3, 5 और 7 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान

by

शिमला : प्रदेश में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक  2, 3, 5 और 7 जुलाई के लिए मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहा। कुछ ही दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। इस वर्ष सामान्य बारिश होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में आवश्यक सेवाओं पानी और बिजली, संचार और संबंधित सेवाएं बाधित हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है।  पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ योजना के तहत सेना में परीक्षा 18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक : ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारीः कर्नल पुष्विन्दर कौर

शिमला : अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर ज़िलों के उन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं जिन्होंने ऑनलाइन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला प्रशासन की प्रेरणादायी पहल… सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा 25 हजार का नकद पुरस्कार

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 जुलाई. ऊना जिले में सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वालों को अब जिला प्रशासन 25 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करेगा। यह जानकारी उपायुक्त...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज की तीनों पंचायत समितियों पर भाजपा का ऐतिहासिक कब्जा : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा, आगे ट्रिपल इंजन की गति से होगा विकास पंचायतीराज चुनावों से मिला बड़ा संदेश हिमाचल की जनता जमीनी स्तर से पूरी तरह भाजपा के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं के पहले बैच को विदेश में प्राप्त हुए रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आज इस योजना के अंतर्गत पांच युवाओं...
Translate »
error: Content is protected !!