क्षेत्र में संदिग्ध व अज्ञात व्यक्तियों की जांच के लिए विभिन्न संगठनों ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शहर के बंगा चौक पर मार्च पश्चात डीएसपी नरिंदर सिंह औजला को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बड़ी संख्या में गढ़शंकर शहर के अंदर घूम रहे और काम कर रहे अज्ञात व्यक्ति व संदिग्धों की जांच करने की मांग की। इस अवसर पर बोलते हुए नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि गढ़शंकर में संदिग्ध और अज्ञात व्यक्तियों की संख्या लंबे समय से बढ़ रही है। ये लोग खासकर शहर में रेहड़ियों आदि पर सब्जियां और फल बेचते हुए नजर आते हैं। साथ ही वे शहर के विभिन्न व्यवसायों में पूरी तरह से शामिल हो गए हैं। नेताओं ने कहा कि ये प्रवासी हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इन लोगों की लगातार बढ़ती संख्या ने शहर की शांति के लिए खतरा पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों द्वारा शहर और पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल में आग कहीं आग न लगाई जाये, इसलिए उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि शहर के अंदर घर या दुकान किराए पर लेने वाले हर गैर-पंजाबी व्यक्ति की गहन जांच की जाए ताकि उनकी असली नागरिकता और पृष्ठभूमि का पता लगाया जा सके। सबूत नहीं देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं गैर-पंजाबियों को किराए के मकानों और दुकानों के मालिकों को भी कानूनी तौर पर ऐसे किराएदारों का पूरा ब्योरा स्थानीय पुलिस प्रशासन को देना चाहिए और ऐसा नहीं करने वाले मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर राजीव राणा, अजय अग्निहोत्री, चेतन कुमार, संदीप कुमार, श्रीकृष्ण गौशाला के अध्यक्ष राणा चंद्रभान, श्री गुरु रविदास सेना पंजाब के अध्यक्ष दिलवर सिंह, वाल्मीकि शक्ति सेना पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार, बजरंग राष्ट्रीय हिंदू मंच गढ़शंकर, अध्यक्ष संदीप ठाकुर व गौरव शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार मौजूद थे।
फोटो :डीएसपी गढ़शंकर को ज्ञापन सौंपते समय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम का 8वीं का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर,  1 मई : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए आठवीं के परिणाम में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम का परिणाम शानदार रहा। स्कूल के सभी छात्र 70 फीसदी से अधिक अंक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 2025 -धरातल पर उतरी डिप्टी सीएम की सोच, खूब सजी हिमाचली नाइट

हर आयोजन में एक सांस्कृतिक संध्या पूर्णतः हिमाचली कलाकारों को समर्पित करने के हिमायती हैं उपमुख्यमंत्री रोहित जसवाल।  हरोली  : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से हिमाचली कलाकारों के...
article-image
पंजाब

गाँवों में कम्युनिटी सैंटरों का निर्माण होने से सामाजिक समागम करने के लिए महंगे पैलसों में नही जाना पड़ेगा-राणा के.पी सिंह श्री आनंदपुर साहब हलके का योजनाबद्ध ढंग के साथ विकास करवाया जा रहा है -सासंद मनीष तिवाड़ी

श्री अनंदपुर साहिब :  स्पीकर राणा के.पी सिंह और सासंद मनीष तिवाड़ी ने अलग अलग गाँवों में कम्युनिटी सैंटरों के नींव पत्थर रखने दौरान पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह ने कहा...
article-image
पंजाब

पहलगाम निर्दोष लोगों के नरसंहार मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजनीति करने की बजाय करे ठोस कार्रवाई : प्रणव कृपाल

गढ़शंकर।  पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के नरसंहार के विरोध में आज जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव कृपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की तथा...
Translate »
error: Content is protected !!