लूटपाट के छह आरोपी गढ़शंकर पुलिस ने किए गिरफ्तार

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने छह आरोपियों को लूटपाट की वारदातें करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि 8 जुलाई को एसएचओ करनैल सिंह को सूचना मिली थी कि कुलवंत सिंह उर्फ गोपा पुत्र जोगा सिंह निवासी अटल मजारा थाना पोजेवाल, रितक लील वर्फ़ अभी पुत्र अमनदीप कुमार निवासी रत्तेवाल थाना काठगढ़, हरमेश उर्फ गोरा पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मेहंदीपुर थाना काठगढ़, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र कश्मीरी लाल रककडा ढाहां थाना पोजेवाल, रिषभ पुत्र राजिंदर राणा निवासी जाडला थाना सदर नवांशहर, भूपेंद्र सिंह उर्फ भिंदा पुत्र सोहन सिंह निवासी रककडा ढाहां थाना बलाचौर नवाशहर मिलकर गन प्वांट पर वाहनों की लूट करते थे और इनके पास से लूटी हुई स्विफ्ट कार व मोटरसाइकिल पर जाली नंबर प्लेट लगाई हुई थी बरामद की गई। इन आरोपियों के पास अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिस समय इन्हें गिरफ्तार किया गया वह चक्क फुलू के ईट भठ्ठे पर बैठकर लोगों को लूटने की योजना बना रहे थे। जिस समय इन्हें गिरफ्तार किया गया इनके पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, 3 मैग्जीन, 7 जिंदा कारतूस, 3 चले हुए कारतूस के खोल, दो खंडे व एक तलवार बरामद की गई। उन्होंने बताया कि कुलवंत सिंह से एक पिस्टल 32 बोर व 5 कारतूस, रितक लील के पास से एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस व दो चले हुए कारतूस, हरमेश गोरा से एक पिस्टल 30 बोर व दो मैगजीन, गुरप्रीत सिंह गोपी से तेजधार हथियार खंडा, रिशव से तलवार और भूपेंद्र सिंह भिंदा से तेजधार हथियार खंडा बरामद किया गया। बताया गया कि कुलवंत सिंह के विरुद्ध 324,323,क48,249,326 का मामला थाना पोजेवाल, 27 अप्रैल 2015 को व 23 अक्टूबर 2015 को 307,395,148,149 का मामला थाना बलाचौर, 18 अक्टूबर 2017 को 353,186,506,427,148,149 का मामला थाना सदर नवांशहर, 27 अक्टूबर 2017 को 399,402,482 व अवैध हथियार का मामला थाना चमकौर साहिब, 24 सितबंर 2018 को 392 व अवैध हथियार का मामला जलंधर के थाना 8 डीविजन, 22 अक्टूबर 2018 को अवैध हथियार व एनडीपीएस एक्ट के मामला सदर होशियारपुर में, 18 अगस्त 2018 को धारा307, 323,324,148,149,427 का मामला थाना चब्बेवाल, 16 दिसंबर 2019 को धारा प्रिजन एक्ट के मामला थाना सिटी होशियारपुर, 28 मार्च 2019 को धारा 379बी, 323, 341 मामला थाना चब्बेवाल व 28 अक्टूबर 2020 को धारा प्रिजन 52 एक्ट के तहत थाना सिटी होशियारपुर में मामले दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिहाड़ जेल का सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड : मंत्री जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने व ठग सुकेश को धमकाने के आरोप में

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई करते हुए तिहाड़ जेल के बैरक...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर स्कूल के स्थापना दिवस पर आध्यात्मिक लेखक और सामाजिक चिंतक डॉ हर्षविन्दर सिंह पठानिया से मुलाकात

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डॉ  हर्षविंदर ने बताया की उनके पिता जी आर्मी में थे इसलिए उनकी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल जम्मू में शुरू हुई ! बाद में पिता जी के रिटायर होने के बाद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

62 वा वार्षिक आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट 14 फरवरी से 21 फरवरी तक करवाया जा रहा : कुलवंत सिंह संघा

इस टूर्नामेंट में क्लब, कॉलेज एवं अकादमी वर्ग के शेष मैचों में पूरे भारत की प्रमुख फुटबॉल टीमें भाग ले रही  :  कुलवंत सिंह संघा इस टूर्नामनेट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में शुरू हुई प्रदेश अध्यक्ष लॉबिंग : सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा खुद मानते हैं कि वर्तमान में 8 से 9 नेता प्रधानगी के लिए दावेदार

चंडीगढ़। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रधान भूपेश बघेल  28 फरवरी को चंडीगढ़ आ रहे हैं। वह 1 मार्च को पार्टी के नेताओं के साथ अधिकारिक रूप से बैठक करेंगे।  नए प्रभारी के आने से...
Translate »
error: Content is protected !!