ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारी द्वारा गांवों की पंचायतों के साथ की बैठक

by

गढ़शंकर, 13 जुलाई
ब्लाक विकास तथा पंचायत अधिकारी गढ़शंकर द्वारा बुधवार को गांवों के विकास के कार्यों तथा मगनरेगा के कार्यों का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए पंचायतों को जागरुक करने के लिए पंचायतों के साथ बैठक की गई। जिसमें ब्लाक गढ़शंकर के सरपंचों द्वारा शमूलियत की गई। इस मौके पर ब्लाक विकास तथा पंचायत अधिकारी द्वारा मगनरेगा के कार्यों के अलावा 14वें तथा 15वें वित्त कमिशन संबंधी जानकारी दी तथा भरोसा दिया कि किसी भी पंचायत का कोई भी कार्य नियमों से बाहर होकर नहीं करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कोई भी कार्य संबंधी किसी भी पंचायत को यदि कोई मुश्किल पेश आती है तो उन्हें किसी समय मिल कर बताया जा सकता है।
इस मौके पर सरपंच जतेन्द्र ज्योति, सरपंच अमनप्रीत, सरपंच नरेन्द्र कौर, सरपंच विनोद कुमार, सरपंच अशोक कुमार, सरपंच बलदीप सिंह, सरपंच रोशन लाल, सरपंच अशोक कुमार हाजीपुर, सुमीर बेदी, मंगत सिंह, सुमन देवी, किरण बाला, रमन कुमार उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने अमृतपाल के 7 साथियों पर लगा NSA हटाया – असम से वापस लाए जाएंगे

पंजाब की आम आदमी पार्टी  सरकार ने खालिस्तान समर्थक नेता और सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून  हटाने का फैसला किया है. फिलहाल ये सभी असम की डिब्रूगढ़ जेल...
article-image
पंजाब

कोविड-19 महांमारी के कारण होने पर सरकार की ओर से मिलेगी 50 हजार रुपए एक्स ग्रेशिया सहायता: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 15 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिन परिवारों में कोविड-19 के कारण किसी पारिवारिक सदस्य की मौत हुई है, उनको सरकार की ओर से 50 हजार रुपए की एक्स ग्रेशिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘ट्रेजरर’ की व्हॉट्सएप चैट ने खोला चिट्ठा, ब्लास्ट की फंडिंग पर बड़ा खुलासा

नई दिल्ली । नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी दिल्ली धमाके को लेकर लगातार नए खुलासे कर रही है। इसी बीच NIA को अदील के फोन से डिलीट की गई व्हाट्सएप चैट मिली है। इस चैट ने...
Translate »
error: Content is protected !!