गढ़शंकर से नंगल सडक़ की बदतर हालत पर चिंता जाहिर की भारतीय इंकलाबी माक्र्सवादी पार्टी ने

by

गढ़शंकर:14 जुलाई: भारतीय इंकलाबी माक्र्सवादी पार्टी की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार चर्चा की गई। जैसे अग्निवीर/अग्निपथ योजना वापस ली जाए, सेना में पक्की भर्ती की जाए। इसी प्रकार गढ़शंकर से नंगल सडक़ की बदतर हालत पर चिंता जाहिर की गई और इसे जल्द से जल्द बनवाने की मांग की गई। समूह वक्ताओं ने कहा कि उक्त मार्ग पर प्रतिदिन हादसे घट रहे हैं एवं लोगों के वाहनों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर से नवांशहर-जेजों दुआबा रेलगाड़ी भी चालू की जाए, ताकि लोगों को सफर की सुविधा मिलती रहे। इस रेलवे लाइन को आगे जेजों से होशियारपुर तथा ऊना के साथ जोड़ा जाए एवं गरों से माछीवाड़ा तक इस लाइन का विस्तार किया जाए।
इस मौके पर कामरेड राम कपूर, कुलभूषण कुमार, देवेन्द्र राणा, शिंगारा राम, मास्टर बलवंत राम, ज्ञानी अवतार सिंह, सुच्चा सिंह, राम जी दास व निशान सिंह उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जसवीर सिंह जस्सा आम अदम्य पार्टी में शामिल

गढ़शंकर। गढ़शंकर के गांव सिकंदरपुर के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जसवीर सिंह जस्सा आज चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मन...
article-image
पंजाब

कहारपुर सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट में पालदी ने झझ को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

माहिलपुर – माहिलपुर के गांव कहारपुर में संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा पेंडू ओपन सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट के प्रधान हरमनजोत सिंह ख़ाडा की अगुवाई में चल रहे टूर्नामेंट के फाइनल...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने पदोन्नत लेक्चररों को स्टेशन देकर तुरंत ज्वाइनिंग देने की मांग की : एक स्टेशन और दो अध्यापकों को आदेश देने का मुद्दा*

गढ़शंकर, 22 अक्टूबर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने मांग की है कि कल मास्टर कैडर से पदोन्नत लेक्चररों को नजदीकी स्टेशन ज्वाइनिंग दी जाए। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीटीएफ के राज्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दशमहाविद्या मंत्र पाठ एवं यज्ञों का 11 दिवसीय अनुष्ठान आज  से शुरू हुआ : स्वामी उदय गिरी

यह दशमहाविद्या अनुष्ठान विश्वकल्याण व शांति हेतू करवाया जा रहा : स्वामी उदय गिरी होशियारपुर : दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में ब्रह्मलीन...
Translate »
error: Content is protected !!