पंचायत उप चुनावः 25-27 जुलाई को नामांकन, 30 जुलाई को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

by

बंगाणा विकास खंड के साथ-साथ जिला की 11 अन्य ग्राम पंचायतों में लागू रहेगी चुनाव आचार संहिता
ऊना : 16 जुलाई: पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव 10 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड बंगाणा में आठ रिक्त पदों के लिए उप-चुनाव होने जा रहे हैं। इसके अलावा विकास खंड अंब में दो रिक्त पदों, विकास खंड हरोली में छह रिक्त पदों व विकास खंड ऊना में तीन रिक्त पदों हेतु उप-चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि समस्त बंगाणा विकास खंड के साथ-साथ जिला ऊना के अन्य विकास खंडों की 11 संबंधित ग्राम पंचायतों में 12 अगस्त तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।
राघव शर्मा ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना नामांकन पत्र 25, 26 व 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास दर्ज करवा सकते हैं। जबकि 28 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी व 30 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामाकंन पत्र वापिस ले सकते हैं। इसके उपरांत 30 जुलाई को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और 10 अगस्त को मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड बंगाणा में पंचायत समिति सदस्य वार्ड 1 टकोली के लिए उप चुनाव होगा। ग्राम पंचायत करमाली में उप प्रधान पद के लिए उप चुनाव होगा। इसके अलावा धतोल के वार्ड 4, सोहारी के वार्ड 4, डीहर के वार्ड 3, बडूही के वार्ड 1, मलांगड़ के वार्ड 1 और टकोली के वार्ड 5 में वार्ड सदस्यों के लिए उप चुनाव होंगे। राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड हरोली के तहत ग्राम पंचायत हलेड़ा बिलना के वार्ड 3, लोअर पंजावर के वार्ड 9, धर्मपुर के वार्ड 2, पंजावर के वार्ड 8, बालीवाल के वार्ड 5 व ईसपुर के वार्ड 1 में वार्ड सदस्यों के पद के लिए निर्वाचन होगा।
उन्होंने बताया कि विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत कुठेड़ा खैरला के वार्ड 5 और धर्मशाला महन्ता के वार्ड 1 में वार्ड पंच पद के लिए मतदान होना है। इसके अलावा विकास खंड ऊना की पंचायत लोअर बसाल के वार्ड 1, चताड़ा के वार्ड नंबर 7 और समूर कलां के वार्ड 2 में वार्ड सदस्य पदों के लिए उप चुनाव होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुतिन, यूं मार गए बाजी…कहां मात खा गए ट्रंप

आलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक भले ही बेनतीजा रही हो लेकिन जानकार इसे रूस की बड़ी जीत बता रहे हैं। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद पहली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने संस्थागत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों की समीक्षा की एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए गुणात्मक शिक्षा की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोकोवाल में श्री शिव महापुराण कथा का आज होगा शुभारंभ : संजीव राणा

गढ़शंकर : गांव कोकोवाल में श्री शिव महापुराण कथा आज 28 मार्च से 7 अप्रैल तक शाम 6 वजे से रात 9 वजे तक रोजाना श्री हरिओम शास्त्री बिलासपुर वाले करेंगे। यह जानकारी देते...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैक्लोडगंज में रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश : चरस-चिट्टा और बीयर बरामद; 2 गिरफ्तार

धर्मशाला: पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के अपर भागसूनाग स्थित एक कैफे में चल रही कथित रेव पार्टी पर पुलिस ने रविवार तड़के दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके...
Translate »
error: Content is protected !!