मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का लोकार्पण किया

by

बिलासपुर ; मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 4.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा लोकार्पण किया। इसका शिलान्यास वर्ष 2020 में किया गया था और इस वेयरहाउस को रिकॉर्ड समय अवधि में तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ईवीएम वेयरहाउस स्थापित किए जा रहे हैं ताकि विशिष्ट मापदण्डों के साथ ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को एक साथ एक स्थान पर रखा जा सके।
जय राम ठाकुर ने ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस के निर्माण सम्बन्धी मामला भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इससे न केवल मशीनों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से पूरा करने में भी सुविधा प्रदान होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को राजकीय महाविद्यालयों या स्कूल परिसरों में रखा जाता था और इस स्थिति में इन मशीनों के लिए सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्था करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षण संस्थानों के कमरों का लम्बे समय तक उपयोग होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में 75 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इन अवधि के दौरान प्रदेश में हुई प्रगति को दर्शाने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस बिलासपुर की मुख्य विशेषताओं पर एक प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, जे.आर.कटवाल और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा बिलासपुर में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 17 को गलोड़ से करेंगे ‘सरकार गांव के द्वार’ का शुभारंभ : जिला के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी अलग-अलग दिन आयोजित होंगे कार्यक्रम – DC हेमराज बैरवा

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश हमीरपुर 12 जनवरी:  प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ करने जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे पिता अक्सर शराब के नशे में मेरे साथ यौन शोषण करते थे, करते थे मुझ पर हिंसा- जब मैं छोटी थी : स्वाति मालीवाल

दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हाल ही में बीबीसी के एक प्लेटफार्म पर अपनी बचपन की दर्दनाक यादों को साझा किया, जब उन्होंने अपने पिता द्वारा यौन शोषण का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित 76 मदों पर हुई चर्चा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन चंबा में आयोजित की गई जिसमें गत बैठक की समीक्षा की तथा आगामी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सुक्खू भाया, सुक्खू भाया…जंगली मुर्गा किसने खाया’-हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष : सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मुर्गा प्रकरण में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन एएम...
Translate »
error: Content is protected !!