नैशनल स्कालरशिप में धमाई स्कूल की चुनी गई छात्रा प्रिया लोई को सम्मानित किया

by

गढ़शंकर: 22 जुलाई : राज्य साइंस शिक्षा संस्थान पजाब मोहाली द्वारा स्कालरशिप के लिए हर साल ली जाती नैशनल मींस-कम-मैरिट स्कालरशिप में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल धमाई की छात्रा प्रिया लोई ने परीक्षा पास करके स्कालरशिप प्राप्त की। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल मैडम पूनम शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार तथा मैडम कुलविन्द्र कौर तथा जसवीर सिंह की अगुवाई में समूह स्टाफ द्वारा छात्रा प्रिया लोई को सम्मानित किया। लैक्चरर मुकेश कुमार तथा परमजीत सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर इस छात्रा को 12000 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से नौंवी से 12वीं कक्षा तक 48000 रुपये की स्कालरशिप मिलेगी। इस मौके पर स्टाफ सदस्य दीपक कौशल, सुनीता कुमारी, खुशविन्द्र कौर डीपीई, पूजा भाटिया, सीमा रानी, सीमा रानी, रणवीर कौर, नेहा एवं मनजोत कौर विशेष रुप से मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्रकार राकेश बशिष्ट के बड़े भाई स्वर्गीय विपन शर्मा को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक और धार्मिक संगठन के प्रतिनिधियों ने किए श्रद्धासुमन भेंट

गढ़शंकर : पत्रकार राकेश कुमार वशिष्ट के बड़े भाई विपन कुमार इस दुनिया को 5 अगस्त को अलविदा कह गए थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गरूड़ पुराण का भोग कज दीप कलोनी...
article-image
पंजाब

सिकंदरपुर के अखाड़े में गूंजा कुश्ती का जोश : AAP नेता लखविंदर सिंह लक्की ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, विजेता पहलवान को स्प्लेंडर बाइक व 71 हजार रुपये का नकद इनाम

गढ़शंकर। गांव सिकंदरपुर में आयोजित शानदार कुश्ती दंगल में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता लखविंदर सिंह लक्की ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल के दौरान अखाड़े में पहलवानों ने...
article-image
पंजाब

नंगल में अंडरपास की मांग तेज, संघर्ष कमेटी का ऐलान—‘अंडरपास नहीं तो वोट नहीं’

औंकार सिंह राणा के नेतृत्व में 29 सदस्यीय कमेटी गठित, 2027 के चुनाव से पहले केंद्रीय रेल मंत्री और नितिन गडकरी से जवाब लेने का ऐलान नंगल, 19 अक्टूबर। नंगल में ट्रक यूनियन के...
Translate »
error: Content is protected !!