पति पत्नी व उनके 1 वर्षीय बेटे की मौत , दूसरे 6 वर्षीय बेटे और मां सहित 4 घायल : अड्डा सतनौर में दो वाहनों की टक्कर

by

गढ़शंकर। चंडीगढ़ से होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते अड्डा सतनोर में गतरात्रि दो वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत एवं चार लोगों के जख्मी हो गए। टैंकर चाक शराबी हालत में था और उसने दूसरी साइड जाकर कर को टक्कर मारी।
पिंजौर, हरियाणा से शुक्रवार रात्रि 11 बजे एक परिवार अपनी गाड़ी एचआर-49-एच- 3720 में सवार होकर होशियारपुर में अपने रिश्तेदारों को मिलने के लिए जा रहे था । जब वह अड्डा सतनोर पहुंचे उस समय माहिलपुर की और से आ रहे कैंटर पीबी-06-बीए- 3100 के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। रविन्द्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह आयु 40 वर्ष , उसकी पत्नी दिव्या रानी 32 वर्ष व उनका बेटा एक वर्षीय जैविक की मौत हो गई। दिव्य रानी व जैविक की मौके पर ही मौत हो गईं तजि। जबकि रविन्द्र सिंह की अस्पताल गढ़शंकर में ईलाज दौरान मौत हुई।
इसके इलावा 54 वर्षीय हरजीत कौर पत्नी अमरजीत सिंह निवासी पिंजौर, 30 वर्षीय नीतू पत्नी सौरव निवासी पिंजौर, 33 वर्षीय सौरव तथा 6 वर्षीय सचनूर सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में दाखिल करवाया गया। 6 वर्षीय सचनूर सिंह मृतक रविन्द्र सिंह का बेटा है। एसएमओ डॉक्टर रमन कुमार ने बताया के घायलो की हालत गम्भीर होने के कारण उनका प्राथमिक इलाज कर पीजीआई रैफर कर दिया गया
एसएचओ करनैल सिंह : टैंकर चालक को शराबी हालत में था तो उसका मेडिकल करवा कर हिरासत में उसे ले लिया गया। टैंकर गल्त साइड पर जाकर उक्त गाड़ी में लगा। घायलो के बयान लेकर उसके मुताबिक मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंकज कृपाल एडवोकेट को आने वाले नगर काउंसिल चुनावों के लिए नगर काउंसिल बंगा का ऑब्जर्वर बनाया

गढ़शंकर । पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज महासचिव कैप्टन संदीप संधू ने कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के निर्देश पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट को आने वाले...
हिमाचल प्रदेश

साई में 18 अप्रैल को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

बीबीएन,17 अप्रैल : नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल प्रदेश द्वारा 18 अप्रैल को दून के पहाड़ी क्षेत्र साई में संस्था के 29वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक उर्मिला गुरमैल...
article-image
पंजाब

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव: जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार : डीसी हिमांशु जैन

लुधियाना/दलजीत अजनोहा ;लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में 19 जून 2025 को होने वाले उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन (IAS) ने वरिष्ठ पत्रकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश: शाहपुर कालेज में गल्र्स हाॅस्टल का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा: पठानिया

शाहपुर, 06 नवंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर कालेज में छात्राओं को शीघ्र ही छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी इसके निर्माण पर 4 करोड़ 79 लाख की राशि व्यय की...
Translate »
error: Content is protected !!