जीओजी टीम द्वारा आयोजित मैराथन को डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने दिखाई हरी झंडी

by

गढ़शंकर: 13 अगस्त: आज सुबह 6 बजे एसडीएम कॉम्प्लेक्स में जीओजी टीम ने गढ़शंकर तहसील के विभिन्न गांवों के स्कूली बच्चों के लिए 5 किमी मैराथन का आयोजन किया, जिसै डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा रिबन काटकर व हरी झंडी दिखाकर शुरू करवाया गया। डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी खुद भी मैराथन में बच्चों के साथ दौड़े। इस सौ बच्चों की मैराथन का आयोजन करने के लिए जीओजी टीम का लक्ष्य सामान्य समाज और बच्चों को खेल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना, नशों से दूर रहना, पानी बचाना और पंजाब सरकार के हरित पंजाब अभियान पर निरंतर पहरा देना है। जीओजी टीम द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए टी-शर्ट, मेडल, एक-एक पौधा और खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर डीएच कर्नल मलूक सिंह वर्चुअल तौर पर, एडीएच लेफ्टिनेंट कर्नल अमरजीत सिंह, कैप्टन सोहन सिंह, ज्ञान चंद, कुलविंदर समुंदड़ा, तहसील प्रधान कैप्टन लखबीर सिंह, सुपरवाइजर बूटा सिंह राणा, कैप्टन बलबीर सिंह, पलविंदर सिंह, कार्यालय सचिव महेंद्र लाल, राजीव कुमार, सतनाम सिंह, सूबेदार दिलबाग सिंह, सूबे बलवंत सिंह, सूबे निर्मल सिंह, प्यारा सिंह सहित अन्य जीओजी टीम और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेट्रो पदार्थों की रात दिन बढ़ रही कीमतों के विरोध में काले कपडे पहन रखी प्रदर्शन किया

माहिलपुर – पेट्रो पदार्थों की बढ़ रही कीमतों के विरोध में माहिलपुर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने काले कपड़े पहनकर लेबर पार्टी के प्रधान जयगोपाल धीमान की अगुवाई में केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में तीज का त्यौहार मनाया

गढ़शंकर: डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में तीज का त्यौहार उत्साह से मनाया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनुराधा बेदी ने शिरकत की। उनके साथ श्रीमती मीना बेदी व फिजा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिलिंग दुनिया की सर्वोत्तम पैराग्लाइडिंग साइटों में शुमार : बीड़-बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से बढ़ी हिमाचल की प्रतिष्ठा : आर.एस. बाली

एएम नाथ। बीड़-बिलिंग 2 नवम्बर :- जिला कांगड़ा के बीड़- बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली...
Translate »
error: Content is protected !!