स्कूली बसों के लिए जारी दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत पालन होः एडीसी

by

एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने निजी स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की
ऊना: 13 अगस्त : सभी स्कूल प्रबंधक व प्रबंधन समितियां स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों में सरकार के जारी दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बचत भवन ऊना में निजी स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों तथा प्रबंधन समितियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य भविष्य में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।
डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि स्कूली बसों में 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निर्धारित क्षमता से डेढ़ गुना से ज्यादा तथा 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों को निर्धारित क्षमता से ज्यादा बिठाना कानूनन जुर्म है। उन्होंने कहा कि स्कूली बसों में पर्दों का इस्तेमाल करना, बच्चों के अलावा अन्य व्यक्ति द्वारा सफर करना तथा सामान इत्यादि ले जाना प्रतिबंधित है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सभी स्कूली वाहनों की नियमित मुरम्मत करवाएं तथा सही समय पर पासिंग इत्यादि करवाना भी सुनिश्चित करें। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना ने कहा कि नियमानुसार स्कूली बसों में बस चालक के पास हैवी व्हीकल लाइसेंस के अलावा 5 वर्ष का अनुभव होने के अलावा शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच के अलावा इन वाहन चालकों की नियमित अंतराल में स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी, ताकि शारीरिक अक्षमता तथा नशे का सेवन दुर्घटनाओं का कारण न बन सके। उन्होंने कहा कि स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरा प्रणाली के अलावा स्पीड गवर्नेंस प्रणाली भी कार्यशील होनी चाहिए ताकि आवाजाही के दौरान इन वाहनों की निगरानी की जा सके।
बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के विषय में अपने अपने सुझाव दिए। बैठक में निजी विद्यालयों से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विद्यालय प्रबंधकों द्वारा भी स्कूली बच्चों की सुरक्षा के विषय में अपने-अपने सुझाव दिए गए।
इस अवसर पर एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल, एसडीएम बंगाना योगराज धीमान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, एसडीएम अंब डॉ मदन कुमार, आरटीओ ऊना राजेश कौशल, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, उप निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह, हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार धीमान सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता और कुप्रबंधन ने प्रदेश की आर्थिकी को पहुंचाया नुक़सान : जयराम ठाकुर

मेडिकल डिवाइसेज पार्क के निर्माण को ठप कर प्रदेश की आर्थिकी को पहुंचा रहे हैं चोट सुख की सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाल किया एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी और नाचन वन मण्डलों के लिए प्रायोजित राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना अनुमोदित : परियोजना के अंतर्गत आगामी 8 वर्षों में 2102 हैक्टेयर वन भूमि में होगा पौधरोपण

जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मण्डी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में किया गया अनुमोदन मंडी, 29 दिसम्बर। जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मंडी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में मंडी और नाचन वन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर किसी के हमदर्द बन रहे नीरज नैय्यर : पिता स्व. सागर चंद नैय्यर के पदचिन्हो पर चल रहे सदर विधायक, जनता के हर दुख सुख में होते शामिल

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा सदर से कांग्रेसी विधायक नीरज नैय्यर एक ऐसे भावुक और निर्भीक राजनेता हैं कि अपने क्षेत्र की सेवा का जज्बा उनके सर पर जुनून की तरह सवार रहता है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के नेतृत्व में रोटरी आई डोनेशन क्लब ने दी जस्टिस तलवंत सिंह को दी सेवाकार्यों की जानकारी जस्टिस तलवंत सिंह ने सेवाकार्यों के लिए हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन

होशियारपुर 9 जून : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के नेतृत्व में रोटरी आई डोनेशन क्लब के सभी सदस्यों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व जस्टिस तलवंत सिंह को रोटरी क्लब द्वारा किये जा...
Translate »
error: Content is protected !!