आनंद शर्मा का इस्तीफा : हिमाचल में स्टीयरिंग कमेटी का चेयरमैन पद छोड़ा

by

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बाद अब एक और बड़े नेता आनंद शर्मा पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। इसी के चलते आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव संचालन समिति (स्टीयरिंग कमेटी) के अध्यक्ष पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया।
राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता शर्मा को 26 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।कांग्रेस इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है। शर्मा को हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े नेताओं में माना जाता है। ऐसे में शर्मा का इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए घाटा साबित हो सकता है। हालांकि, शर्मा ने आश्वासन दिया है कि वे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार में भाग लेंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने पहली बार 1982 में विधानसभा चुनाव लड़ा था और 1984 में तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया गया था। शर्मा तब से राज्यसभा सदस्य हैं और पार्टी में कई प्रमुख पदों पर रहे हैं।
बता दें कि 4 दिन पहले यानी 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी प्रदेश (जम्मू-कश्मीर) कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया था, लेकिन आजाद ने अध्यक्ष बनाए जाने के 2 घंटे बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने की वजह अब तक साफ नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, गुलाम नबी आजाद की नाराजगी इस बात से है कि उनकी सिफारिशों को नजर अंदाज किया जा रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने नई जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि आजाद ने खराब स्वास्थ्य के चलते से कैंपेन समिति के अध्यक्ष का पद संभालने से इनकार किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवती से की मारपीट : पूर्व मंत्री मजीठिया और बसपा नेता बलविंदर सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं द्वारा

जालंधर : करतारपुर के गांव दयालपुर में प्रचार के दौरान अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और बसपा नेता बलविंदर सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं द्वारा एक युवती से मारपीट का मामला...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की गिरफ्तार : लिफाफे में बांध कर खाली प्लाट में छिपाए 10 तोले सोना और 20 हजार नकदी बरामद

पठानकोट : पुलिस ने मोहल्ला रामनगर में हुई चोरी की वारदात को 24 घंटे से पहले ही सुलझाते हुए एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर रामनगर में ही लिफाफे में बांध कर खाली प्लाट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से भी बदतर सज़ा पति को देने की मांग – कोई भी दरिंदा किसी महिला पर तेजाब फेंकने की जुर्रत न कर सके : ससुराल वाले मेरे शव को हाथ भी न लगाएं…मंडी एसिड अटैक पीड़िता का दर्दनाक बयान

अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही पीड़िता की आखिरी चिट्ठी ने रुलाया, लिखा- ‘मेरा अंतिम संस्कार हनुमान घाट पर सिर्फ मेरे मायके वाले ही करें’ एएम नाथ। मंडी :  देवभूमि हिमाचल के मंडी ज़िले...
article-image
पंजाब

जो तीनों काल में रहें बही भगवान है सदा रहने वाला सत्य भगवान आज भी है कल भी है और आगे भी रहेंगे : व्यास रवि नंदन शास्त्री

सपना तो सपना होता है सपने में दिखने वाली हर बात सच नही होती जो आज दिखता है बह कल नहीं दिखेगा पतन,परिवर्तन और गिरना संसार का नियम दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास...
Translate »
error: Content is protected !!