मोनिका देवी के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

by

जिला परिषद हॉल में लाइव दिखाया जाएगा सीएम का कार्यक्रम, कंवर होंगे मुख्यतिथि
ऊना: 23 अगस्तः मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत राज्य स्तरीय सम्मेलन 24 अगस्त को कुल्लू में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऊना के जिला परिषद हॉल में लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर शिरकत करेंगे।
यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि ऊना जिला परिषद हॉल में कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आरंभ होगा तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना जिला के रैनसरी निवासी मोनिका देवी के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत पांच लाभार्थियों को नए कनेक्शन, पांच लाभार्थियों को योजना के तहत पहला फ्री सिलेंडर तथा पांच लाभार्थियों को दूसरा निशुल्क सिलेंडर प्रदान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में झारखण्ड की टीम विजयी : डॉ. शांडिल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सांय यहां व्यापार मंडल सोलन द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं मटकी फोड़...
हिमाचल प्रदेश

शहीद धर्मेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने रचा कीर्तिमान

पट्टा मेहलोग, 11 मई (तारा) : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं व जमा दो कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में शहीद धर्मेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

15 हिंदुओं की हत्या, 7 हिंदू लड़किया अगवा : पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी

चंडीगढ़ :12 अक्तूबर: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी है। वायस आफ पाकिस्तान माइनोरटी द्वारा जारी रिपोर्ट होश उड़ा देने वाली है। इस रिपोर्ट मुताबिक पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गत सितम्बर महीने दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण 3 जनवरी से 17 जनवरी तक आरंभ

एएम नाथ। चम्बा  :   भारतीय स्टेट बैंक के निदेशक मनीष कुमार रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालु में 03 से 17 जनवरी तक 13 दिनों के लिए सॉफ्ट...
Translate »
error: Content is protected !!