सैनिक कल्याण केन्द्र ऊना में लगाया शिविर : भूतपूर्व सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं बारे किया जागरुक

by

ऊना : 23 अगस्त: ज़िला सैनिक कल्याण केन्द्र ऊना में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरुक करने के लिए एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमंे जिला के विभिन्न स्थानों से आये भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों को उपनिदेशक सैनिक कल्याण एसके कालिया व अधिकारी प्रतिनिधि पुनर्वास निदेशालय उधमपुर जम्मू-कश्मीर ऐ आए कर्नल जीपी सिंह ने लोगों को बताया कि राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा सैन्य परिवारों के कल्याणार्थ अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की हैं लेकिन जानकारी के अभाव में हम कई योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने विभिन्न प्रकार की योजनाओं का जिक्र किया तथा उनसे लाभ उठाने व आस-पास व जान-पहचान में भी प्रचार-प्रसार करने का आहवान किया।
कर्नल जेपी सिंह ने सुविधाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास हेतु जैसे मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, सुरक्षा एजैंसी, मदर डेयरी, सीएनजी पम्प इत्यादि व्यवसाय खोलने हेतु आसानी ऋण उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।
इस अवसर पर कर्नल जेपी सिंह ने विभिन्न लोगों द्वारा उठाये जाने वाले प्रश्नों के सटीकता व पूर्ण विवरण सहित जबाव दिये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय श्रीमती निर्मला देवी के जन्मोत्सव पर गरली में शांति पूजन एवं पाठ का आयोजन

राज्यपाल शुक्ल ने की कार्यक्रम में सहभागिता राकेश शर्मा : तलवाड़ा/ कांगड़ा : भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजय करोल के पैतृक गांव गरली, जिला कांगड़ा में उनकी स्वर्गीय माता श्रीमती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व विधायक एच एस फूलका अकाली दल में होंगे शामिल

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक एवं मानवाधिकार अधिवक्ता हरविंदर सिंह फूलका ने घोषणा की कि वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल होंगे। फूलका की यह घोषणा अकाल तख्त द्वारा SAD...
article-image
हिमाचल प्रदेश

82 बोरियों में भरकर ले जाए जा रहे सिक्के बरामद : हिमाचल से पंजाब की तरफ जा रही थी पंजाब नंबर की एक जीप , नाके पर पुलिस ने चेक की थी जीप

संतोषगढ़ : जिला ऊना की नगर परिषद संतोषगढ़ में जिला प्रशासन की ओर से आदर्श आचार संहिता के चलते गठित की गई उड़न दस्ते की टीम ने करीब 82 बोरियों में भरकर ले जाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 किलो 400 ग्राम चिट्टा, 2.10 लाख ड्रग मनी, 25 साल का युवक गिरफ्तार : दूसरा फरार

फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने नौ किलो 400 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से...
Translate »
error: Content is protected !!