500 करोड़ का शराब घोटाला:​​​​​​​सुखबीर बादल बोले-एक्साइज पॉलिसी की सीबीआई जांच हो

by

चंडीगढ़ : पंजाब में नई एक्साइज पॉलिसी की आड़ में 500 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है। यह दावा शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल ने किया। चंडीगढ़ में सुखबीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने सिर्फ 2 होलसेलर बनाए। उनका कमीशन 5% से बढ़ाकर 10% कर दिया। जिसके जरिए 500 करोड़ सीधे आम आदमी पार्टी कमाई कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी ही पंजाब में लागू की गई, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
सुखबीर ने कहा कि शराब में मैन्यूफक्चरर, एल 1 यानी होलसेलर और रिटेलर यानी 3 तरह के काम है। आप सरकार ने एल 1 यानी होलसेलर को काबू कर लिया। पहले 50 से 100 के करीब एल 1 होते थे। वह सारी कंपनी का शराब अपने पास रख रिटेलर को बेचते थे। रिटेलर के पास च्वाइस थी। जो सस्ता देता, उससे खरीद लेते थे।
सुखबीर बादल ने कहा कि आप सरकार ने इसमें शर्तें बदल दी। अपने लोगों को एल 1 देने के लिए पुराने बाहर निकाल दिए। इन्होंने शर्तें लगाई कि मैन्यूफक्चरर और रिटेलर एल 1 यानी होलसेलर का लाइसेंस नहीं ले सकता। इसके अलावा होलसेलर के लिए 3 साल में लगातार 30 करोड़ का टर्नओवर होना चाहिए। एक व्यक्ति एक ही एल 1 ले सकता है।
सुखबीर ने कहा कि मैंने लिस्ट निकलवाई। जिन लोगों को दिल्ली में एल 1 मिला, वही पंजाब में भी हैं। इनमें एक व्यक्ति के खिलाफ दिल्ली में पर्चा दर्ज हुआ है। दूसरी फर्म दिल्ली की फैमिली है।
सुखबीर ने कहा कि पॉलिसी बनने से पहले हयात होटल चंडीगढ़ के 5वें फ्लोर के सुइट में मीटिंग हुई। प्लानिंग के बाद दिल्ली में 30 मई और 6 जून को मीटिंग हुई। इसमें कंपनियों के नाम भी सीधे नहीं बल्कि मैंगो और क्यूकुंबर के कोड वर्ड में रखे गए। सुखबीर ने कहा कि मीटिंग में शामिल लोगों की कॉल डिटेल्स और लोकेशन निकलवा लो। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट : एफआईआर की सिफारिश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी...
article-image
पंजाब

77th Republic Day was celebrated

Constitution gives equal rights to all: Dr. Jasleen Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.26 : The 77th Republic Day was celebrated with enthusiasm at District Drug Rehabilitation Center Hoshiarpur. On this occasion, the medical officer Dr. Jasleen Kaur...
article-image
पंजाब

SMO डॉक्टर भारती धवन सस्पेंड….काम में लापरवाही का आरोप

अमृतसर : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर चंडीगढ़ में हुई उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करना सिविल अस्पताल अमृतसर की वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी (एसएमओ) डॉ. भारती धवन को भारी पड़ गया।...
article-image
पंजाब

तीन दिवसीय वार्षिक शहीदी सभा 25-27 दिसंबर को फतेहगढ़ साहिब में, ड्रोन से हो रही निगरानी : स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने फतेहगढ़ साहिब में सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

चंडीगढ़, 23 दिसंबर । शहीदी सभा के मद्देनजर पुलिस के विशेष डायरेक्टर जनरल (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने मंगलवार को फतेहगढ़ साहिब का दौरा करके सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया, ताकि...
Translate »
error: Content is protected !!